फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A head constable have died in accident at Saharanpur of Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जोरदार भिड़ंत, हेड कांस्टेबल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 31 Aug 2020 01:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 31 Aug 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
UP News: A head constable have died in accident at Saharanpur of Uttar Pradesh
हेड कांस्टेबल यशवीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि रविवार देर रात में पॉपुलर की लकड़ी से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली और स्विफ्ट कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में नागल क्षेत्र के कपासी गांव निवासी यशवीर सिंह (45 वर्ष) की मौत हो गई। यशवीर मेरठ के खरखौदा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह रविवार को छुट्टी लेकर स्विफ्ट कार से अपने गांव कपासी आ रहे थे। इसी दौरान रात में करीब 11:45 बजे, जब वह देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप (उप कारागार के समीप) के पास पहुंचे तो पॉपुलर की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। पुलिस के मुताबिक, टक्कर काफी तेज थी। कार का इंजन समेत अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही सीओ रजनीश उपाध्याय और कोतवाल अशोक सोलंकी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने कार में बुरी तरह घायल अवस्था में फंसे हेड कांस्टेबल यशवीर सिंह को किसी तरह बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने मृतक सिपाही के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। साथ ही फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। 

इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि सोमवार सुबह मृतक सिपाही के रिश्तेदार सतेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed