फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साथ उठीं तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें

Mon, 31 Aug 2020 12:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Three youths got up in a day in Abdullapur village, village immersed in sorrow
एक साथ उठीं तीन अर्थियां - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के गांव अब्दुल्लापुर में एक साथ तीन अर्थियां उठीं। वहीं तीनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार होते देख सभी की आंखें नम हो गईं। उधर, तीनों के परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें- 

Meerut News: Three youths got up in a day in Abdullapur village, village immersed in sorrow
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में शनिवार रात मौत हो गई थी। वहीं, गांव के ही बाइक सवार दो युवकों को भटीपुरा गांव के समीप ट्रक ने कुचल दिया। जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। तीनों शवों का ग्रामीणों ने दाह संस्कार कर दिया।

Meerut News: Three youths got up in a day in Abdullapur village, village immersed in sorrow
मृतक के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मारपीट से हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी अमर (24 वर्ष) पुत्र जगजीवन राम शटल कॉक बनाने का काम करता था। मंगलवार को गांव के ही कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया था। जिसके चलते युवकों ने अमर के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। शनिवार रात उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इस संबंध में मृतक की मां उर्मिला ने शिव कुमार, अरविंद, राहुल व कार्तिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शिव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Three youths got up in a day in Abdullapur village, village immersed in sorrow
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी ओर, अब्दुल्लापुर निवासी सोनू (30 वर्ष) पुत्र रतनलाल पड़ोसी गंगाराम (35 वर्ष) पुत्र लख्मीचंद के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार रात किठौर से अपने गांव लौट रहा था। गांव भटीपुरा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को रौंद डाला। सोनू की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंगाराम ने मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Meerut News: Three youths got up in a day in Abdullapur village, village immersed in sorrow
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

अब्दुल्लापुर में शनिवार रात तीन युवकों की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। वहीं पीड़ित परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। तीनों मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी एक-दूसरे को दिलासा देने में लगे हैं। पोस्टमार्टम के बाद तीनों युवकों के शव गांव में पहुंचे तो सभी की आंखें नम हो गईं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed