फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS A fire broke out in grocery store in Muzaffarnagar

तेज धमाके के साथ विस्फोट, दहल उठे आस-पास के लोग, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Nov 2018 08:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 10 Nov 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS A fire broke out in grocery store in Muzaffarnagar
फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर में बसेड़ा मुख्य बाजार स्थित किराना की दुकान में शुक्रवार देर रात विस्फोट होने से पूरी दुकान धराशायी हो गई। पूरे मोहल्ले में धुआं ही धुआं छा गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहल उठे। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। दुकान में दिवाली पर बिक्री के लिए रखे गए गंधक व पोटाश को विस्फोट की वजह माना जा रहा है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, टीम ने दुकानदार से विस्फोटक बिक्री संबंधी लाइसेंस भी तलब किया है। 

विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा मुख्य बाजार में गांव निवासी अंशुल पुत्र सुधीर की किराना की दुकान है, जबकि ऊपरी मंजिल पर वह खुद परिवार समेत रहता है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर में चला गया। करीब एक घंटे बाद ही दुकान में जबरदस्त विस्फोट हो गया। दुकान के आगे की दीवार पूरी तरह धराशायी हो गई, जबकि ऊपरी मंजिल किसी तरह बच गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरे बाजार में धुआं छा गया। आसपास के मकान और दुकान भी धमाके से हिल उठी। गनीमत रही कि दुकान की ऊपरी मंजिल पर रह रहा अंशुल का परिवार पूरी तरह सुरक्षित रहा। धमाके से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उधर, रात भर पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। हालांकि शनिवार को मामला सार्वजनिक होने से खलबली मच गई। सूचना पर जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल की जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में दुकान में दिवाली पर बिक्री के लिए रखे गए गंधक व पोटाश में विस्फोट होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दुकानदार अंशुल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दुकानदार से विस्फोटकों की बिक्री से संबंधित लाइसेंस भी तलब किया है। आरोपी दुकानदार के खिलाफ बसेड़ा चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।    

दिन में घटना होती तो भयावह मंजर होता
गांव बसेड़ा मुख्य बाजार स्थित पंसारी की दुकान में विस्फोट हुआ। माना जा रहा है कि यदि यह विस्फोट शाम के समय या दिन में होता तो परिणाम बहुत भयावह होते। वहीं, आसपास के दुकानदार और पड़ोसी विस्फोट के बाद सकते में हैं, जिनमें थाना पुलिस की भूमिका को लेकर भी आक्रोश व्याप्त है। सूचना के बावजूद रात भर मामले को दबाए रखते हुए रफा-दफा करने के प्रयास में हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed