फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS a family is ready to flee to Bijnor if action is not taken against accused

यूपी पुलिस से उठा विश्वास तो बदमाशों के खौफ से 'पलायन' को मजबूर, लिखा ‘यह मकान बिकाऊ है’

Wed, 03 Oct 2018 09:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 03 Oct 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS a family is ready to flee to Bijnor if action is not taken against accused
पीड़ित परिवार और ऊपर लाल घेरे में लिखा मकान बिकाऊ - फोटो : अमर उजाला

अब उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से भी मजबूरन पलायन का मामला सामने आया है। स्योहारा के गांव रानानंगला में राकेश की अंत्येष्टी के बाद उसके परिजनों ने घर पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिख दिया है। परिजनों का कहना है कि उनका पुलिस से विश्वास उठ गया है। एक ही साल में परिवार के दो लोगों की जान पुलिस की लापरवाही से गई है। कुख्यात आदित्य के गैंग के डर से गांव वाले भी अंत्येष्टि में शामिल नहीं हुए है। ऐसे में वे गांव से पलायन करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को गांव रानानंगला में राकेश की अंत्येष्टि हुई। राकेश के एक मात्र पुत्र सुमित को पगड़ी पहनाई गई। सुमित की उम्र करीब 20 वर्ष है। उसके परिवार में अब वो स्वयं, उसकी मां मंतोष देवी और एक छोटी बेटी लवली ही रह गई है। उसके चाचा मुकेश की हत्या 11 माह पूर्व आदित्य ने की थी। मुकेश के परिवार में मां श्यामो देवी, मुकेश की पत्नी, बेटा आशीष व एक बेटी हैं। मृतक परिवार के लोग पुलिस की कार्यप्रणाली से बेहद खफा हैं। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि अब उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। आशंका जताते है कि अपराधी हर पैरवी करने वाले को ऐसे ही गोलियों से भून देंगे। इसी डर से उन्होंने अपने अपने घर पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ का नोटिस चस्पा कर दिया है। परिवार ने अपनी सुरक्षा के लिए असला के लाइसेंस की मांग की थी। हत्या वाली रात पुलिस के अधिकारियों ने लाइसेंस दिलवाने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त किया था। मगर, हत्या के आठ दिन बीत जाने के बाद भी परिवार को शास्त्र का लाइसेंस नहीं मिला न ही अभी सारे अपराधी ही पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित का कहना है कि उन्हें पुलिस व सरकारी तंत्र पर अब भरोसा नहीं रहा है। जब 11 माह पूर्व चाचा मुकेश की हत्या आदित्य व उसकी गैंग ने की थी तभी से लगातार पुलिस से मांग करने के बाद भी सुरक्षा नहीं मिली। उसका कहना है कि उसने और आशीष ने कई माह पूर्व शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। मगर, फाइलें सरकारी विभाग में धूल चाट रही है। पुलिस अभी तक भी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आशीष ने कहा कि आतंक के साये में बिना सुरक्षा के रहा नहीं जा सकता। इसलिए उन्होंने अपना मकान बेचकर कहीं अन्यत्र चले जाने का फैसला किया है। हालांकि अभी राकेश के घर पर काफी पुलिसकर्मी मौजूद है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed