फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A constable died under suspicious circumstances in Meerut

मेरठ: सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाजपा विधायक संगीत सोम की गारद में तैनात रहे प्रदीप

Thu, 08 Jul 2021 12:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Jul 2021 12:02 PM IST
सार

भाजपा विधायक संगीत सोम की गारद में तैनात रहे सिपाही प्रदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP News: A constable died under suspicious circumstances in Meerut
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के छिपी टैंक निवासी यूपी पुलिस के सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने पर लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि सिपाही भाजपा विधायक संगीत सोम की गारद में तैनात रहे थे। 

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के छिपी टैंक निवासी यूपी पुलिस के सिपाही प्रदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। शरीर पर कुछ निशान मिले हैं, लेकिन उनसे मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


मूलरूप से कासमपुर शामली निवासी प्रदीप उर्फ संदीप (33 वर्ष) यूपी पुलिस में तैनात थे। बताया जाता है कि पिछले एक साल से वह विधायक संगीत सोम की सुरक्षा में तैनात थे। दो दिन पहले ही उनको पुलिस लाइन में भेज दिया गया। गुरुवार से उन्हें आरटीओ की गारद में ड्यूटी पर जाना था। बुधवार सुबह वह छिपी टैंक निवासी अपने दोस्त शोभित त्यागी के यहां आ गए। सुबह आठ बजे प्रदीप ने अपनी पत्नी कविता से बात की। करीब एक घंटे बाद ही उनको दोबारा फोन पहुंचा कि प्रदीप का एक्सीडेंट हो गया है। आनन-फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा प्रदीप का शव जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभित त्यागी ने पुलिस को बताया कि सुबह प्रदीप बाथरूम में गए थे। काफी देर जवाब नहीं आया तो उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा खुलने के बाद उन्होंने वहां प्रदीप को बेसुध देखा। जैसे तैसे वह प्रदीप को बाहर लेकर आ गए। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


सूचना पर फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। लालकुर्ती थाने से दरोगा गोपाल चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा। वहीं प्रदीप के परिजनों ने शक जताते हुए हंगामा किया। फिलहाल पुलिस ने शोभित को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed