{"_id":"61ae12666331b0090b180aca","slug":"up-news-a-baby-girl-shot-dead-by-tamancha-of-her-ankle-in-dehat-area-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बच्ची को लगी गोली, दिल्ली अस्पताल में तोड़ा दम, चाचा पर लगा ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बच्ची को लगी गोली, दिल्ली अस्पताल में तोड़ा दम, चाचा पर लगा ये गंभीर आरोप
Mon, 06 Dec 2021 07:08 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:08 PM IST
सार
मेरठ में एक सात साल की बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि बच्ची ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ा। बच्ची के चाचा पर ये गंभीर आरोप लगा है।
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के ग्राम राधना में सात वर्षीय बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में मृतक बच्ची के मामा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में मृतक बच्ची के चाचा बिलाल को नामजद किया गया है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि यह घटना राधना गांव की है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची को रविवार शाम को करीब सात बजे माथे पर गोली लगी थी, जिसको परिजनों ने गुपचुप तरीके से मेडिकल में भर्ती कराया। वहीं हालत गंभीर होने के चलते बच्ची को दिल्ली के लिए रेफर किया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि चाचा के तमंचे से ही बच्ची को गोली लगी है। वह नशे की हालत में तमंचा चेक कर रहा था, इसी दौरान गोली चलकर बच्ची को लग गई। बच्ची का पिता किसी मामले में मुजफ्फरनगर जेल में बंद है।
यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
बताया जा रहा है कि बिलाल गांव में ही मजदूरी का काम करता है। मृतक छात्रा कक्षा दो में पड़ती थी।