यूपी: खुले में घूम रही गायों को पकड़ने गए कर्मचारियों से हाथापाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ शहर की सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले गोवंश को पकड़कर गोशाला पहुंचाने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया हुआ है। शनिवार को टीम को गंगानगर में लोगों ने दौड़ा दिया। गाय पकड़कर गोशाला ले जा रहे कर्मचारियों से मालिक तीन गाय छुड़ाकर ले गए।
नगर निगम ने शहर की सड़कों से बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हुई हैं। शनिवार को एक टीम मवाना रोड पर कसेरूबक्सर, कसेरूखेडा, गंगानगर पहुंची। टीम के सदस्यों ने तीनों स्थानों से छह गायें सड़क पर घूमते समय पकड़ ली। सूचना पर चार-पांच युवक निगम की गाड़ी के पास पहुंचे। युवकों ने निगम कर्मचारियों से धक्का मुक्की की और गायों को छुड़ाकर ले गए।
वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन उससे पहले युवक गाय ले जा चुके थे। हालांकि उसके बाद भी नगर निगम की टीम ने तीन गाय पकड़ी। कुल मिलाकर लगातार तीन दिन से चल रहे अभियान में नगर निगम 81 गोवंश पकड़कर गोशाला पहुंचा चुका है। नगर निगम के सूरजकुंड वाहन डिपो, कांजी हाउस, परतापुर अच्छरौंडा में गोवंश के लिए चारे आदि की व्यवस्था की हुई है। वहीं पशु पालक भी गायों की तलाश में सूरजकुंड डिपो और कांजी हाउस पहुंच रहे हैं। वहीं जो गाय दूध नहीं दे रही या फिर बीमार हैं उनके मालिक अभी तक नहीं आए है। नगर निगम द्वारा एक गोवंश को वापस लेने पर दस हजार रुपये जुर्माना जमा करना पड़ता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/