यूपी: बंदरों ने मचाया आतंक, बच्ची समेत तीन महिलाओं पर हमला, लोगों में दहशत
जानकारी के अनुसार गुरुवार को अकबरपुर सादात के किसान नहर की पटरी से सटे खेत के किसान यशपाल सिंह, राजपाल सिंह व धर्मपाल अपने गन्ने के खेत से बंदरों को भगा रहे थे कि बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। हमले की खबर सुनकर खेतों में छिलाई कर रहे किसानों ने दौडकर जैसे तैसे उन्हे वहां से भगाया। लेकिन इस दौरान राजपाल व धर्मपाल बंदरो के हमले में घायल हो गए।
बंदरो के झुंड का हमला करना कोई नया नहीं है। इससे पहले भी बंदरों ने मीरपुर खुर्द में हरीश नागर, प्रशांत भाटी, बहसूमा के समसपुर, तजपुरा व रहमापुर माखनगर गांवो के कई किसानों को घायल कर चुके हैं। इससे अलावा रामराज व बहसूमा में भी कई महिलाओं व बच्चों को घायल कर चुके है। ग्रामीणों ने बंदरों से निजात दिलाने के लिए वन विभाग से मांग की है।
उधर मेरठ शहर के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में भी गुरुवार को बंदरों में जमकर उत्पात मचाया। यहां बंदरों ने एक बच्ची समेत तीन महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिससे वे मामूली रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों बदर के हमले से घायल बच्ची और महिलाओं का तरंत उपचार कराया।