Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Meerut-based actress Garima Agarwal nominated as a member of the CBFC advisory panel

यूपी: मेरठ की अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल सीबीएफसी के सलाहकार पैनल में सदस्य मनोनीत

Sat, 21 Nov 2026 10:28 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 21 Nov 2026 10:28 PM IST
सार

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मेरठ की गरिमा अग्रवाल को अहम दायित्व सौंपते हुए सीबीएफसी के सलाहकार पैनल में सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। फिल्म अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने मनोनयन को सम्मान और जिम्मेदारी का पद बताया।

विज्ञापन
UP: Meerut-based actress Garima Agarwal nominated as a member of the CBFC advisory panel
अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ की मूल निवासी और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सलाहकार पैनल में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। भारत सरकार की ओर से मिले इस मनोनयन से गरिमा अग्रवाल को फिल्म जगत में एक नई जिम्मेदारी मिली है। उनके मनोनयन से मेरठ का भी गौरव बढ़ा है।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्मों के प्रमाणन में सीबीएफसी की बड़ी भूमिका
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) फिल्मों के प्रमाणन से जुड़ी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सलाहकार पैनल के सदस्य के रूप में गरिमा अग्रवाल का मनोनयन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं गरिमा- जि़म्मेदारी और गौरव का दायित्व
इस उपलब्धि पर अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने कहा कि यह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण सम्मान है। साथ ही एक नई जिम्मेदारी और गौरव का विषय भी है। भारत सरकार की ओर से मिले इस दायित्व को वह पूरी गंभीरता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।

विज्ञापन

मेरठवासियों में खुशी की लहर
गरिमा अग्रवाल के इस मनोनयन से उनके प्रशंसकों और मेरठवासियों में खुशी है। स्थानीय स्तर पर इसे मेरठ की प्रतिभा और फिल्म जगत में शहर की पहचान को एक नई उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मेरठ की गरिमा अग्रवाल को अहम दायित्व सौंपते हुए सीबीएफसी के सलाहकार पैनल में सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। फिल्म अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने मनोनयन को सम्मान और जिम्मेदारी का पद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed