फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Jani Police arrested five Goksha in encounter in Meerut

Meerut: पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, पांच शातिर गिरफ्तार, तमंचा और औजार बरामद

Fri, 29 Dec 2023 03:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Dec 2023 03:45 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के जानी क्षेत्र में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पांच गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो गोवंश, एक तमंचा, तीन कारतूस और गोकशी करने के औजार बरामद किए हैं।

विज्ञापन
UP: Jani Police arrested five Goksha in encounter in Meerut
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में धौलड़ी गांव के जंगल में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पांच गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। एक गोकश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो गोवंश, एक तमंचा, तीन कारतूस और गोकशी करने के औजार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, खानपुर राजवाहे से धौलड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते के पास आम के बाग में गोकशी करने वाले पांच बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल गोकश मेहरदीन पुत्र मेहर ईलाही धौलड़ी का रहने वाला है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, पांच कारतूस, एक खोखा, गोवंश व गोकशी में प्रयुक्त होने वाले दांव, छुरे और रस्सी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना जानी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप करने पर डबल मर्डर: प्रेमिका और फिर उसकी मां को मार डाला, वारदात का हुआ खुलासा, कांप उठा लोगों का दिल

गिरफ्तार आरोपी पिछले काफी समय से आवारा घूमने वाले गोवंश को पकड़ कर रात्रि में गोकशी करते आ रहे थे। अभियुक्त मेहरदीन पुत्र मेहर ईलाही थाना जानी का हिस्ट्रीशीटर है। जोकि पिछले कई वर्षों से लापता चल रहा था। गिरफ्तार मेहरदीन इस समय राशिद गेट थाना लोनी जनपद गाजियाबाद में रह रहा था। इसके अलावा इशाक पुत्र हनीफ निवासी कमेला मौहल्ला ग्राम धौलड़ी, सुहैल पुत्र मेहरदीन निवासी ग्राम धौलड़ी, शोएब पुत्र युसुफ निवासी रससूलपुर धौलड़ी, लियाकत पुत्र शौकत निवासी रसूलपुर धौलड़ी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर के मामले में चल रही थी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed