फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Gadkari in Bijnor, Rajnath will come to Baghpat on the birth anniversary of Chaudhary Sahab

यूपी: बिजनौर में गडकरी तो चौधरी साहब की जयंती पर बागपत आएंगे राजनाथ

Sat, 18 Dec 2021 11:51 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ 
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Dec 2021 11:51 AM IST
सार

19 से शुरू हो रही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में वेस्ट में होंगी पांच बड़ी रैली। बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, गढ़ और रामपुर में होगी रैली। वहीं 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जयंती पर अलीगढ़ के इगलास में जयंत-अखिलेश की साझा रैली।

विज्ञापन
UP: Gadkari in Bijnor, Rajnath will come to Baghpat on the birth anniversary of Chaudhary Sahab
राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में विदुर कुटी से 19 दिसंबर को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रवाना करेंगे। यात्रा स्थल पर बड़ी रैली भी होगी। वहीं, 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर अलीगढ़ के इगलास में जयंत और अखिलेश की साझा रैली होगी। भाजपा ने भी इसी दिन बागपत में बड़ी रैली रखी है। इस रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ सकते हैं।

विज्ञापन


19 दिसंबर से भाजपा पूरे प्रदेश में छह यात्राओं के जरिये चुनावी मोड में आने जा रही है। पश्चिम में इस यात्रा को बिजनौर विदुर कुटी से शुरू किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यात्रा को रवाना करेंगे। बिजनौर से यात्रा 20 दिसंबर को मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। 21 को सहारनपुर, 22 को शामली और 23 दिसंबर को बागपत पहुंचेगी। 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती है। 
विज्ञापन


बागपत में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रैली में आ सकते हैं
यात्रा को लेकर इसी दिन बागपत में बड़ी रैली रखी गई है। खास बात ये है कि इसी दिन राष्ट्रीय लोकदल और सपा की अलीगढ़ के इगलास में साझा रैली होगी। रालोद पदाधिकारी बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने के लिए लोगों से गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। ऐसे में बागपत में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रैली में आ सकते हैं, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिबाई में बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है
24 दिसंबर को यात्रा मेरठ आएगी। यहां पर सिसौली में जनसभा होगी। 25 को गाजियाबाद, 26 को गौतमबुद्धनगर और 27 को यात्रा बुलंदशहर पहुंचेगी। यहां डिबाई में बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। 28 दिसंबर को यात्रा हापुड़ पहुंचेगी। यहां गढ़मुक्तेश्वर में बड़ी रैली होगी। इसके बाद 29 को अमरोहा, 30 को मुरादाबाद और 31 दिसंबर को यात्रा संभल पहुंचेगी। एक जनवरी को यात्रा रामपुर पहुंचेगी। यहां भी बड़ी रैली का आयोजन किया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का कहना है कि पश्चिम के लोगों का भाजपा को पूरा आशीर्वाद मिलेगा, जिसके दम पर 2022 में दोबारा सरकार बनाएंगे। किसान, मजदूर, युवा और व्यापारी सभी भाजपा के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed