फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022: RLD supporters have protested on Jayant house in Delhi for Siwalkhas seat

यूपी चुनाव: सिवालखास पर दिल्ली में घमासान, टिकट बदलने से जयंत का इनकार, पढ़िए क्या बोले- रालोद समर्थक

Thu, 20 Jan 2022 01:11 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jan 2022 01:11 AM IST
सार

मेरठ की सिवालखास सीट पर विरोध थम नहीं रहा है। इस सीट पर रालोद के सिंबल पर हाजी गुलाम मोहम्मद को टिकट दिए जाने का रालोद समर्थक खूब विरोध कर रहे हैं। बुधवार को रालोद समर्थक जयंत के दिल्ली आवास पर भी पहुंच गए और नाराजगी जताई।

विज्ञापन
UP Election 2022: RLD supporters have protested on Jayant house in Delhi for Siwalkhas seat
दिल्ली में जयंत के आवास पर रालोद समर्थक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सिवालखास विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद को टिकट दिए जाने से रालोद समर्थकों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। बुधवार को पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता टिकट बदलवाने के लिए दिल्ली स्थित चौधरी जयंत सिंह की कोठी पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने इस सीट को जाट समाज को दिए जाने की मांग की। भीड़ के बीच पहुंचे चौधरी जयंत सिंह ने लोगों को गठबंधन धर्म का पाठ पढ़ाने की कोशिश करते हुए टिकट बदलने में असमर्थता जताई। इस पर लोगों ने कहा कि जब छपरौली का टिकट बदल सकता है तो सिवालखास का क्यों नहीं। देर शाम तक भी लोग कोठी पर ही डेरा डाले हुए थे। 

विज्ञापन


सिवालखास विधानसभा सीट बागपत संसदीय सीट के अंतर्गत आती है जो रालोद की परंपरागत सीट है। सपा के साथ गठबंधन में जनपद की सिवालखास और मेरठ कैंट सीट को रालोद कोटे की माना जा रहा था। इन दोनों सीटों को अपनी मानकर दावेदार लंबे समय से मेहनत में जुटे थे। लेकिन मंगलवार को दोनों सीटों पर टिकट का एलान किया गया तो न केवल दावेदारों बल्कि पार्टी समर्थकों के भी पैरों तले से जमीन खिसक गई। सिवालखास सीट से सपा के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद और मेरठ कैंट से राजनीति का अंजाना चेहरा मनीषा अहलावत को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। दोनों प्रत्याशियों का संबंध सपा से होने और सिवालखास सीट जाट समाज को नहीं देने से क्षेत्र में आक्रोश छा गया। कई गांवों में पार्टी के झंडे तक जला दिए गए। 
विज्ञापन


वहीं बुधवार को क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सैकड़ों लोग दिल्ली स्थित चौधरी जयंत सिंह की कोठी पर पहुंच गए और टिकट बदलने तक डेरा डाल दिया। लोगों के हंगामे और नारेबाजी के बीच दोपहर को भीड़ में पहुंचे जयंत सिंह ने लोगों को गठबंधन धर्म का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी ने सोच समझकर फैसला किया है, जिसे टिकट दिया है उसे पूरी ताकत से चुनाव लड़ाओं। इस पर लोगों ने कहा जब छपरौली सीट पर प्रत्याशी बदल सकता है तो इस सीट पर क्यों नहीं। जयंत ने कहा कि यहां और वहां का मामला अलग है। लोगों के भारी विरोध और हंगामे के बाद जयंत सिंह कोठी के अंदर चले गए। शाम को वे फिर समर्थकों के बीच पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। लेकिन समर्थकों ने बिना टिकट बदलवाए वहां से हटने से मना कर दिया। देर रात तक लोग दिल्ली में ही डटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंत के सामने बड़ा संकट: रालोद के टिकट पर दिल्ली से सिवालखास तक भूचाल, पार्टी के झंडे में लगाई आग, खूब हो रहा विरोध, देखें तस्वीरें

बाकी सीटों पर भी असर पड़ने की संभावना 
सिवालखास सीट भी जाट समाज को नहीं मिलने से इसका असर गठबंधन की बाकी सीटों पर पड़ता नजर आ रहा है। पार्टी के फैसले का चौतरफा विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस टिकट से पूरे क्षेत्र में गलत संदेश जाने की बात कही जा रही है। हर तरफ से इस टिकट को बदले जाने की मांग उठ रही है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद प्रत्याशी के विरोध में जयंत के दिल्ली आवास पर प्रदर्शन, समर्थकों ने कहा डाली ऐसी बात, विचार करने पर मजबूर हुए चौधरी 

डॉ. राजकुमार सांगवान और सुनील रोहटा को टिकट देने की मांग 
सोशल मीडिया में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. राजकुमार सांगवान और सुनील रोहटा में से किसी एक को टिकट दिए जाने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि जनपद में रालोद एक भी सीट नहीं ले सका है। कहने को दो सीट मिली है लेकिन दोनों सीटों पर सपा कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है। इस तरह जिले की सातों सीटों पर सपा लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed