फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022: Chief Minister Yogi Adityanath will be reached in Hastinapur tomorrow

मुख्यमंत्री योगी का अचानक दौरा तय: कल हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे हस्तिनापुर, जानें- क्या है पूरा कार्यक्रम

Thu, 27 Jan 2022 06:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jan 2022 06:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आनन-फानन दौरा तय किया गया है। सीएम योगी शुक्रवार को हस्तिनापुर आ रहे हैं। जानिए सीएम योगी का पूरा कार्यक्रम क्या रहेगा।

विज्ञापन
UP Election 2022: Chief Minister Yogi Adityanath will be reached in Hastinapur tomorrow
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के दिग्गज भी पूरी तरह जुट गए हैं। गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने ऐतिहासिक नगरी में पहुंचकर लोगों से बातचीत की और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।

विज्ञापन


वहीं आनन-फानन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को हस्तिनापुर दौरा तय किया गया है। सीएम योगी के दौरे की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने हस्तिनापुर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी सहित शासन-प्रशासन के कई अधिकारियों ने ऐतिहासिक नगरी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जंबूद्वीप स्थल पर हेलीपैड को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो गया है। वहीं जंबूद्वीप के समीप गंगा यात्रा के कार्यक्रम के लिए निर्धारित की गई अयोध्यापुरी मंडप धर्मशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा होगी। यहां पर कार्यक्रम की सभी तैयारियां शासन-प्रशासन के अधिकारियों द्वारा शुरू की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस

वहीं मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से जंबूद्वीप स्थल पर उतरेंगे, जहां से वह नजदीकी में बनाई गई अयोध्यापुरी मंडप में एक सभा को संबोधित करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा का चुनाव प्रचार करने के लिए मेरठ आएंगे। सीएम कार्यकम को लेकर जहां कंकरखेड़ा के रामनगर और मंगलपुरी में सफाई की गई तो वहीं ब्रह्मपुरी इलाके में भी सफाई अभियान चलाया गया। 

शासन से जारी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दोपहर के 12:25 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से वह जिला अस्पताल और इसके बाद कंकरखेड़ा के मंगलपुरी और रामनगर में भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के पक्ष में जनसंपर्क कर वोट मांगेंगे।

नगर निगम का पूरा अमला कई दिन से इन इलाकों की सफाई में लगा हुआ है। लगभग पूरी तरह सफाई कर दी गई है। इसके अलावा नगर निगम प्रशासन ने गुरुवार को ओडियन नाला पटरी मार्ग ब्रह्मपुरी में मुख्यमार्गों पर सफाई कराई। यहां दिनभर निगम प्रशासन को ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भी सीएम के पहुंचने की सूचनाएं आती रहीं। 

सार्वजनिक स्थान पर थूका या कूड़ा डाला तो कटेगा चालान
शहर की सार्वजनिक यानी खुले स्थान पर कूड़ा डालने, थूकने और शौच क्रिया करने पर लोगों के चालान कटेंगे। इसके लिए नगर निगम ने टीमें भी गठित कर दी हैं। यह निर्णय शहर को स्वच्छ रखने के लिए लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन
  
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 चल रहा है। इसके तहत कभी भी स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम मेरठ पहुंच सकती है। मेरठ शहर को स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। सहायाक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह ने बताया कि निगम कर्मचारियों की टीमें गठित करके शहर में उतारी गई हैं। अगर यहां पर भी कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा डालते, थूकते पाया जाता है तो उस पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed