आंबेडकर को गाली देने पर किया मजबूर, दलित युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, लखनऊ तक गूंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक दलित युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। न सिर्फ दलित युवक के साथ मारपीट की गई, बल्कि उससे जबरदस्ती भीमराव अांबेडकर पर अभद्र टिप्पणी कराई गई। मामला लखनऊ पहुंचा।
परिजनों ने आरोपियों को बताया बेकसूर
बाबा साहेब आंबेडकर के लिए अपमानजनक शब्द कहलवाने और उसका वीडियो वायरल करने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
मामला मेरठ के परीक्षितगढ़ का है जहां हाल में एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया जिसमें कुछ लोग एक दलित युवक से बाबा साहेब आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए कहते हैं। नहीं कहने पर युवक के साथ मारपीट की गई और उससे जबरदस्ती खुद को जातिसूचक शब्द कहने पर विवश किया गया। यही नहीं युवक से डॉ. भीमराव आंबेडकर को भी गाली गलौज करने को मजबूर किया गया।
इस संबंध में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनके परिजनों ने एसएसपी से मिलकर दावा किया कि दोनों आरोपी बेकसूर हैं। मंगलवार को मामला लखनऊ पहंच गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
उधर, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों के परिजनों का कहना है कि असली आरोपी को पुलिस ने नहीं पकड़ा है, जबकि बेकसूरों को थाने में बैठाया हुआ है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपियों पर कार्रवाई होगी। कोई बेकसूर जेल नहीं भेजा जाएगा। पीड़ित युवक ने अब अपने बयान बदल लिए हैं। इस संबंध में गहन जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/