फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime news murder of BJP worker in Meerut was revealed

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी-बेटे ने रची थी खतरनाक साजिश

Mon, 29 Oct 2018 09:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 29 Oct 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
UP Crime news murder of BJP worker in Meerut was revealed
पत्नी-बेटा और नौकर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में भाजपा कार्यकर्ता और किसान सुंदरपाल सैनी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सुंदर की पत्नी, बेटे और नौकर को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी के अनुसार हत्यारोपियों की मानें तो सात साल पहले बेटी की जान लेने वाला सुंदर अब बेटे को मारना चाहता था। शराब पीकर पत्नी और बेटे की पिटाई करता था। इससे परेशान होकर यह वारदात की गई। वहीं, प्रेसवार्ता में मां-बेटे सिर्फ नौकर द्वारा हत्या करने का दावा करते रहे।

विज्ञापन


यह हुई थी घटना
एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ दौराला पंकज सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि दौराला के मछरी गांव निवासी सुंदरपाल की शनिवार रात घर में सोते समय हत्या हुई थी। दौराला पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद सुंदरपाल की पत्नी कविता, बेटे कुलदीप व नौकर शादरी निवासी दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुलदीप ने सुंदरपाल पर सोते समय सिर पर गंड़ासे से प्रहार किया था। कविता व नौकर शादरी भी हत्या में शामिल थे। हत्या करने के बाद तीनों ने ड्रामा किया। पूछताछ में मां-बेटा और नौकर के बयानों में विरोधाभास था। डॉग स्क्वायड भी घर में घूमता रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने वारदात करना कबूल किया। हत्या में प्रयुक्त गंड़ासा बरामद कर लिया गया। इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। तीनों आरोपियों ने हत्या के पीछे परिवार का उत्पीड़न करना बताया है। मां-बेटे ने कहा कि रोजाना होने वाली पिटाई से क्षुब्ध होकर यह वारदात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी मेरे सामने मारी थी 
एसपी सिटी के अनुसार हत्यारोपी कविता ने दावा किया कि सात साल पहले उसकी 12 साल की बेटी निक्की की सुंदरपाल ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। वह धमकी देता था कि अगर किसी को बताया तो बेटे कुलदीप को भी मार देगा। वह बेटे के युवा होने का इंतजार कर रही थी। कविता और कुलदीप ने मिलकर सुंदरपाल को मारने की प्लानिंग बना ली थी। घटना वाले दिन भी सुंदरपाल ने मारने की धमकी दी थी। तभी उन्होंने उसको मारा। 

पापा से परेशान हो गए थे हम 
एसपी सिटी के अनुसार हत्यारोपी कुलदीप ने बताया कि उसका पिता सुंदरपाल शराब पीता था। उसको व उसकी मां को बहुत पीटता था। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माने। मां ने छोटी बहन की हत्या के बारे में बताया, तभी मेरा खून खौल गया था। पिता सुंदरपाल को मारने के प्लान में नौकर को शामिल किया गया। पहले तो वह नौकर से ही वारदात करना चाहते थे। लेकिन वह तैयार नहीं हुआ था।

कविता कहती थी काम तमाम कर दे 
एसपी सिटी के अनुसार हत्यारोपी नौकर शादरी ने बताया कि कविता बार-बार उसे सुंदरपाल को मारने की बात कहती थी। सुंदरपाल एक बार पश्चिम बंगाल गया था, तभी वह उसके साथ आया था। वारदात वाले दिन सुंदर के पैर में दर्द था। मैंने उसके पैर दबाए, तभी कविता इशारा करती रही कि आज इसका काम तमाम कर दे। मना करके वह चला गया था। तभी कुलदीप ने गंड़ासे से सुंदरपाल के सिर पर वार कर हत्या कर दी। 

दिन में करवाचौथ का व्रत, रात में हत्या 
शनिवार को कविता ने पति सुंदरपाल की सलामती के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। शाम को व्रत भी सुंदर के हाथ से पानी पीकर खोला। पति के पैर भी छुए। रात में पति सोया तो उसकी हत्या कर दी। यह बात कविता ने प्रेसवार्ता में पुलिस अधिकारियों के सामने कहीं। हत्या के बाद कविता ने खूब ड्रामा करते हुए कहा कि नौकर ने उसका सुहाग उजाड़ा है। हत्या नौकर ने की। इसको लेकर प्रेसवार्ता में भी कविता ने खूब ड्रामा किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed