{"_id":"5f70940924c1cf20110fa7e5","slug":"up-crime-news-a-youth-has-murdered-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: युवक की गला रेतकर हत्या, रेलवे लाइन पर फेंकी लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: युवक की गला रेतकर हत्या, रेलवे लाइन पर फेंकी लाश, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 27 Sep 2020 07:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 27 Sep 2020 07:01 PM IST
सार
- धीमानपुरा फाटक की तरफ होम सिग्नल के पास मिला शव, शनाख्त नहीं
- जीआरपी और आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की छानबीन
- सहारनपुर से पहुंचे सीओ जीआरपी ने घटना स्थल का मुआयना किया
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली शहर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। शव के पास ही खून से सना चाकू बरामद हुआ है। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। सहारनपुर से पहुंचे जीआरपी के सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब छह बजे रेलवे के की-मैन संजीव कुमार रेलवे लाइन की जांच करने के लिए जा रहे थे। धीमानपुरा रेलवे फाटक से आगे होम सिग्नल (आउटर) के निकट रेलवे लाइन पर युवक का शव देखा। उसने सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। जीआरपी थाना प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा और आदर्श मंडी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करने पता चला कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस को शव के निकट खून से सना चाकू पड़ा मिला। मृतक के पास से एटीएम कार्ड, पर्स में करीब 500 रुपये, दिल्ली मेट्रो का ट्रैवलिंग कार्ड, बेड शीट, सिगरेट की खाली डिब्बी और पानी की बोतल मिली है। पुलिस ने मौके पर मिले सभी सामान को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
वहीं शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान न होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम को भेज दिया। सहारनपुर से जीआरपी के सीओ रामलखन मिश्रा भी शामली पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: योगी सरकार का माफिया के खिलाफ शिकंजा, कुख्यात योगेश भदौड़ा की संपत्ति भी कुर्क
आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली
युवक की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंकने की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास दुकानों पर लगे कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन फिलहाल कोई क्लू नहीं मिल सका।
हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश
युवक की हत्या करने के बाद जिस तरह से शव को रेलवे लाइन पर फेंका गया है, उससे लगता है कि हत्यारों ने उसे ट्रेन दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर कोरोना काल में ट्रेनें बंद हैं, लेकिन मालगाड़ी चल रही है, लेकिन कोई मालगाड़ी आ पाती, उससे पहले ही शव पड़ा होने की जानकारी मिल गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/