{"_id":"5f708058d83a3a6fc07838cc","slug":"up-news-police-have-attached-the-property-of-criminal-yogesh-bhadora-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाई: योगी सरकार का माफिया के खिलाफ शिकंजा, कुख्यात योगेश भदौड़ा की संपत्ति भी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कार्रवाई: योगी सरकार का माफिया के खिलाफ शिकंजा, कुख्यात योगेश भदौड़ा की संपत्ति भी कुर्क
Sun, 27 Sep 2020 05:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 27 Sep 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद पश्चिमी यूपी में भी पुलिस ने कुख्यात बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को जहां बागपत में कुख्यात सुनील राठी की संपत्ति कुर्क की गई, तो वहीं मेरठ में भी पुलिस प्रशासन द्वारा माफिया योगेश भदौड़ा की संपत्ति को कुर्क किया गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर माफियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में मेरठ पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने योगेश भदौड़ा की अवैध संपत्ति को कुर्क किया। टीम ने रविवार को रोहटा थाना क्षेत्र के गांव भदौड़ा में माफिया योगेश भदौड़ा पुत्र भोपाल सिंह के द्वारा एक बड़े तालाब पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाया गया। माफिया द्वारा इस तालाब पर कब्जा कर बाउंड्री कराई गई थी। इसके अलावा तालाब की जमीन पर मकान का भी कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
बताया गया कि इस जमीन पर कृषि कार्य भी किया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर मेरठ को इस मामले की लिखित में सूचना दी थी। वहीं शनिवार को राजस्व विभाग व पुलिस टीम ने योगेश भदौड़ा द्वारा कब्जा किए गए तालाब की पैमाइश की थी। जिसमें माफिया योगेश भदौड़ा द्वारा किया गया कब्जा सही पाया गया। माफिया द्वारा कब्जा की गई जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 4.50 करोड़ रुपये है। इस संबंध में थाना रोहटा में मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के तीन मकान कुर्क, बागपत जेल में की थी मुन्ना बजरंगी की हत्या
उधर, शराब माफिया रमेश प्रधान के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। थाना बृह्मपुरी क्षेत्र निवासी रमेश प्रधान की अवैध संपत्ति को कुर्क किया गया है। पुलिस के अनुसार रमेश की करीब एक करोड़ दस लाख की संपत्ति को कुर्क किया गया है।
एसपी क्राइम राम अर्ज ने बताया कि शासन द्वारा पूरे प्रदेश में माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत रविवार को कुख्यात योगेश भदौड़ा के खिलाफ कार्रवाई की गई। योगेश भदौड़ा की करीब साढ़े चार करोड़ की अवैध संपत्ति को कुर्क किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/