फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime: domineering people beat up a youth and injured him in Nangla Jamalpur village of Meerut

UP: दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, परिजनों ने पलायन के पोस्टर लगाकर दी ये चेतावनी, पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

Fri, 19 Aug 2022 04:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Aug 2022 04:45 PM IST
सार

दबंग युवकों ने एक युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए ये चेतावनी दी है।

विज्ञापन
UP Crime: domineering people beat up a youth and injured him in Nangla Jamalpur village of Meerut
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित गांव नंगला जमालपुर में गुरुवार की रात एक दबंग परिवार के युवकों ने अन्य युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


पीड़ित परिजनों का कहना है कि दबंग परिवार के लोग आए दिन उनके साथ मारपीट करते है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। परिवार का कहना है कि अब वे अपने मकान बेचकर गांव ही छोड़कर से चले जाएंगे। पीड़ित परिवार के लोगों ने आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ये है मामला
गांव नंगला जमालपुर निवासी नरेंद्र प्रजापति समाज से है। उसके पिता रमेश सेना से रिटायर्ड होकर परिवार के साथ रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ दबंग परिवारों के लोग उन पर रौब-गालिब कर आए दिन मारपीट करते है। वहीं गुरुवार की रात को नरेंद्र का पुत्र हर्ष खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान गांव के ही दबंग युवक वहां और हर्ष के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने हर्ष को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर गए, जहां आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। वहीं घायल युवक के पिता ने छह आरोपियों के खिलाफ जानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

वहीं शुक्रवार को प्रजापति समाज की महिलाओं और उनके परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए नरेंद्र के मकान के बाहर धरना दिया। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने अपने मकानों की दीवारों पर पलायन पोस्टर लगा दिए हैं। इसके अलावा पीड़ित परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है।

यह भी पढ़ें: खौफनाक: मोहब्बत में उजड़ गई प्रेमी युगल की दुनिया, करना चाहते थे शादी पर मौत को लगाया गले, तस्वीरें

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed