उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव ताना में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे और परिजन इनके प्रेम संबंधों का विरोध कर रहे थे, साथ ही दोनों पर एक दूसरे से नहीं मिलने का दबाव बना रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
गांव ताना निवासी राजबाला पत्नी वेदपाल अपने घेर में सफाई करने गई तो उसने छप्पर के नीचे गांव की साजिया उर्फ चुन्नू (19) पुत्री इंतजार का शव पड़े देखा। जानकारी मिलने पर परिजन साजिया का शव उठाकर अपने घर ले गए। इसके कुछ देर बाद घेर में स्थित कमरे में राजबाला के जेठ बाबू का पुत्र आकाश (18) तड़पता मिला।
2 of 6
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद परिजनों ने उसे शामली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसपी शामली अखिलेश झा ने बताया कि प्रेमी युगल अलग-अलग समुदाय के थे। प्रतीत हो रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने से दोनों की मौत हुई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
3 of 6
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
साजिया को नाना ने ले रखा था गोद
साजिया मूल रूप से कांधला क्षेत्र के खंद्रावली गांव निवासी थी। जन्म के तीन माह बाद ही नाना ने उसे गोद ले लिया था। वह तभी से ताना गांव में रह रही थी। वहीं, आकाश ग्राम ताना का निवासी है। परिवार में माता कुसुम, पिता बाबू, तीन भाई शिवकुमार, अंकुर, शिवम और बहन पारुल हैं।
4 of 6
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
कोर्ट मैरिज की तैयारी में थे दोनों
इस मामले में दोनों के परिजन कुछ भी बोलने से बचते रहे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि आकाश और साजिया का काफी दिन से प्रेम-प्रसंग था। इसका पता लगने पर दोनों के परिजन एक-दूसरे से न मिलने का दबाव बना रहे थे। जिसके चलते वे कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में थे।
5 of 6
गमजदा परिजन।
- फोटो : amar ujala
पहले भी प्रेमी युगल उठा चुके हैं आत्मघाती कदम
19 जून 2021 को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र स्थित नौकुआं रोड निवासी प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ खा लिया था। जिससे युवती की मौत हो गई थी। हालांकि युवक की जान बच गई थी।