फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime: A dead body of woman found in forest in Sardhana area of Meerut district

सनसनीखेज वारदात: खेत में पड़ी मिली विवाहिता की लाश, चारा लेने गई थी महिला, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 03 Jul 2023 03:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 Jul 2023 03:07 PM IST
सार

मेरठ में सनसनीखेज वारदात : विवाहिता की लाश खेत में पड़ी मिली। बताया गया कि वह पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। उधर, विवाहिता की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
UP Crime: A dead body of woman found in forest in Sardhana area of Meerut district
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में सरधना के गांव खिर्वा नौबाबाद में सोमवार को एक वारदात से सनसनी फैल गई। खेत में चारा लेने गई अनुसूचित जाति की महिला का शव जंगल में पड़ा मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरधना के गांव खिर्वा नौबाबाद में सोमवार की सुबह खेत में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी शिनाख्त रामबीरी उर्फ रीमा पुत्री चंदन के रूप में हुई है। बताया गया कि 2015 में रीमा की शादी टेहरकी में हुई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जिगर के टुकड़ों पर हादसों का कहर, दुनिया से चले गए मां के दो लाल, सूना हुआ आंचल, हर तरफ पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दो वर्ष पहले हुए झगड़े के बाद से महिला अपने मायके में आकर रह रही थी। सोमवार सुबह जंगल में चारा लेने के लिए गई थी। इसी बीच गांव के लोग खेत में गए तो उन्होंने महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: भीम आर्मी चीफ ने की CBI जांच की मांग, बोले- गोली लगी पिस्टल से दिखाया तमंचा, सरकार पर बरसे आजम

सरधना थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि खिर्वा नौबाबाद में एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव मिला है। उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed