फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: builder looted by HoneyTrap Five people arrested including a woman

यूपी: हनीट्रैप में फंसाकर बिल्डर से लूटपाट, महिला समेत पांच गिरफ्तार 

Thu, 17 Jan 2019 11:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Jan 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
UP: builder looted by HoneyTrap Five people arrested including a woman
loot
हनीट्रैप में फंसाकर बिल्डर को लूटने के आरोप में एक महिला और उसके चार साथियों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती ने विगत 11 जनवरी को राजपुर क्षेत्र में हुई इस घटना का बुधवार को खुलासा किया। 
विज्ञापन


बताया कि लूट के आरोप में  प्रियंका विश्वास निवासी दुर्गापुर पश्चिम बंगाल, उसके साथ लिव इन में रहने वाले दोस्त हिमांशु नेगी निवासी राजेश्वरनगर, निखिल निवासी समोली दौराला मेरठ, शिवा कांबोज और हिमांशु कांबोज निवासी रुकनपुर, भावनपुर को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ रॉयल पैलेस निवासी बिल्डर निशांत जैन ने राजपुर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी प्रियंका ने बताया कि वह अपने पति से अलग होकर देहरादून रहने आई थी। यहां हिमांशु नेगी के साथ लिव इन में रह रही थी। उन्होंने एक फ्लैट खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने पांच लाख रुपये एडवांस दिए थे। मगर, फ्लैट पर काबिज होने के लिए उन्हें 11 लाख रुपये की और जरूरत थी। 

इसी पैसे को जुटाने के लिए उन्होंने लूट की योजना बनाई और बिल्डर निशांत जैन को फंसाया। आरोपियों से बिल्डर से लूटी गईं अंगूठियां और नगदी के अलावा तमंचे, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed