फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up board result aaj

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज, संयम रखें छात्र

Sun, 15 May 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
up board result aaj
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 कड़ी मेहनत के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्रों की किस्मत का फैसला आज (रविवार) होगा। दोपहर 12 बजे तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इस बार रिजल्ट बंपर रहने की संभावना है। वहीं छात्र और अभिभावकों को सलाह है कि वे संयम बनाए रखें। परीक्षा का परिणाम चाहे जो भी हो, अभिभावक छात्रों पर दबाव न बनाएं।
विज्ञापन

रिजल्ट को देखते हुए डीआईओएस श्रवण कुमार यादव ने सभी स्कूलों को खोलने के आदेश दिए हैं। प्रधानाचार्य उन्हीं की ड्यूटी लगाएंगे जो इंटरनेट से रिजल्ट निकालने में सक्षम हैं। बोर्ड एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को फिर से परीक्षा देने का मौका देता है। ऐसे में अगर कोई छात्र एक दो नंबर से किसी विषय में रह जाता है तो उसके पास इसी साल पास होने का एक और मौका होगा। जिले में हाईस्कूल के 47019 और इंटरमीडिएट के 55637 छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


मनोचिकित्सक की राय
एक रिजल्ट पर जीवन की सफलता निर्भर नहीं करती है। सीबीएसई की काउंसिलर डॉ. पूनम देव दत्ता का कहना है कि जीवन में तमाम लोग आपको ऐसे मिल जाएंगे जिन्होंने स्कूल शिक्षा में अच्छा नंबर नहीं पाए, लेकिन आगे चलकर सिविल सर्विस की परीक्षा पास की। तमाम लोग सीए भी बने हैं। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को साथ लेकर चलेंगे तो किसी भी स्तर के नंबरों से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण टिप्स
- बच्चे को अकेला न रहने दें।
- बच्चों को प्रोत्साहित करें ।
- रिजल्ट आने से पहले बच्चे के मन में भय का माहौल न बनाएं।
- उनके मन में किसी तरह का डर पैदा न करें।
- रिजल्ट जो भी रहे बच्चे को सहयोग करते हुए आगे के लिए प्रोत्साहित करें।
- बच्चों को अहसास कराएं कि जो भी रिजल्ट आ रहा हैै, परिजन उसके साथ हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed