सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले किशोर के साथ मारपीट की गई और फिर जमीन पर नाक रगड़वाई गई। आगे जानिए क्या है पूरा मामला।
Pics: पहले किशोर के साथ मारपीट, फिर जमीन पर रगड़वाई नाक, वीडियो वायरल
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां किशोर के साथ मारपीट कर जमीन पर नाक रगड़वाने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पिता की तहरीर पर कोतवाली में पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
गौरीपुर जवाहर नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि 28 मई को उसका 16 वर्षीय बेटा अंशुल बागपत में दवा लेने आया। यहां पर उसका रोहित पुत्र जसपाल निवासी पाली से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर रोहित ने अपने चार साथियों के साथ मिला और उस पर हमला बोल दिया। उसकी बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं आरोपियों ने जमीन पर उसकी नाक रगड़वाई।
पढ़ें : यूपी: 11 साल के बच्चे ने पुलिस से कहा- पापा बहुत बुरे हैं, मम्मी को मार डाला
पिता ने कोतवाली में रोहित सहित पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/