फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: beaten to BJP booth president in saharanpur

UP: भाजपा के बूथ अध्यक्ष को पीटा, पार्टी का झंडा फूंकने का आरोप

Thu, 14 Jun 2018 11:03 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Thu, 14 Jun 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
UP: beaten to BJP booth president in saharanpur
यूपी पुलिस

सहारनपुर के अंबेहटा में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की पिटाई कर पार्टी का झंडा जलाए जाने की घटना को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी दोनों लोगों के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।  

विज्ञापन


मोहल्ला गूहा निवासी भाजपा के बूथ नंबर 64 के अध्यक्ष इस्लाम ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब आठ बजे उसके पड़ोस में दो लोगों में किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। इस्लाम ने बताया कि शोर शराबा सुनकर वह भी अपने मकान से बहार आकर मामले को देखने लगे। इसी दौरान आपस में बहस कर रहे दोनों लोग उसके साथ गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन


पढ़ें : भाजपा नेता के मकान पर फिर फायरिंग, गांव छोड़ने की धमकी, दहशत में परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जब उसके सामने ही उक्त लोगों ने तैश में आकर भाजपा के झंडे को आग लगा दी और वरिष्ठ नेताओं के बारे में अपशब्द कहें। आरोप है कि जब उसने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसकी लात घूंसों से पिटाई कर दी। उस पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। उसने भागकर जान बचाई।

उधर, बूथ अध्यक्ष इस्लाम के साथ मारपीट किए जाने और पार्टी का झंडा फूंके जाने की घटना का पता लगते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। पार्टी के लोग भाजपा के नगर सेक्टर अजय रूहेला के नेतृत्व में पुलिस चौकी पहुंचे तथा मामले में कार्रवाई की मांग की। पीड़ित बूथ अध्यक्ष द्वारा दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर भी दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed