{"_id":"5a620fa54f1c1b6e268b5339","slug":"bjp-leader-firing-on-house-threat-to-leave-the-village-family-in-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के मकान पर फिर फायरिंग, गांव छोड़ने की धमकी, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के मकान पर फिर फायरिंग, गांव छोड़ने की धमकी, दहशत में परिवार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के मकान पर फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में भाजपा नेता एवं उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के सलाहकार वेदपाल उपाध्याय पर जानलेवा हमला करने के आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। आरोप है कि शुक्रवार को भी दो आरोपी मकान के सामने फायरिंग करके गए और फोन पर गांव छोड़ने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
भाजपा नेता वेदपाल उपाध्याय के ककौर कलां गांव स्थित आवास पर कुछ लोगों ने पहुंचकर बृहस्पतिवार को फायरिंग कर दी थी। परिवार के सदस्य गोली लगने से किसी तरह बचे थे। उनकी डंडों से भी पिटाई की गई थी। इसके साथ ही महिलाओं से अभद्रता, अश्लील हरकते करते हुए सोने-चांदी के आभूषण भी लूट लिए थे। छपरौली अस्पताल में उपचार कराए गए तो आरोपियों ने उन पर समझौते का दबाव बनाया। न मानने पर वहां पर भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिसकर्मियों और अस्पताल के स्टाफ ने किसी तरह जान बचाई थी। इस मामले में उपाध्याय की तहरीर पर आरोपी ऋतिक, मन्नू, मैनपाल, गौरव, मोनू और विक्की के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। मैनपाल और मन्नू होमगार्ड हैं।
विज्ञापन
पढ़ें : एक्शन में योगी की पुलिस, 24 घंटे में तीन इनामी सहित 6 बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन
वेदपाल के बेटे आकाश का कहना है कि दो नामजद आरोपी उनके मकान के सामने शुक्रवार को फायरिंग करके गए। इससे पहले आरोपियों ने फोन करके उनको गांव छोड़कर चले जाने, ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार दहशत में है। उनकी मांग है पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। उधर छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/