फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: attack on policemen, police force deployed

यूपी: महिलाओं ने किया पुलिस पर पथराव, CO की गाड़ी में तोड़फोड़, फोर्स तैनात

Tue, 06 Mar 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 06 Mar 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
UP: attack on policemen, police force deployed
पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के देवबंद में अवैध हथियारों की सूचना पर बचीटी गांव में प्रधान के घर पहुंची पुलिस पर प्रधान समर्थकों ने महिलाओं के साथ मिलकर पथराव कर दिया। गुस्साए लोगों ने सीओ के साथ धक्कामुक्की करते हुए उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। कई पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसएसपी समेत कई थानों का फोर्स गांव में पहुंच गया और स्थिति को काबू किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, ग्राम प्रधान के पति ने पुलिस पर जबरन घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता करने तथा घर में रखा सामान तोड़ने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस को बचीटी गांव की प्रधान पति मोमीन त्यागी के घर अवैध हथियार रखे होने की गोपनीय सूचना मिली थी। जिसके बाद सीओ सिद्धार्थ सिंह पुलिस टीम के साथ प्रधान के घर छापा मारने गए थे। पुलिसकर्मी जैसे ही घर में घुसे तो वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचा दिया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अचानक घर में घुसने से गुस्साए प्रधान समर्थकों और महिलाओं ने पथराव करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान गुस्साए लोगों ने सीओ सिद्धार्थ के साथ धक्कामुक्की करते हुए उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर डाली। इतना ही नहीं कई पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई के बाद मारपीट भी की गई। पुलिस पर हमले की जानकारी जैसे ही आला अधिकारियों को मिली तुरंत ही एसएसपी बबलू कुमार और एसपी देहात विद्या सागर मिश्र कई थानों के फोर्स के साथ बचीटी गांव पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिशें दीं। हालांकि उन्हें किसी को भी गिरफ्तार करने में कोई सफलता नहीं मिली।

पढ़ें : यूपी: जाट-दलितों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस तैनात

UP: attack on policemen, police force deployed
पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

वहीं, ग्राम प्रधान पति मोमिन त्यागी का आरोप था कि सत्तापक्ष के दबाव में आकर पुलिस उसका उत्पीड़न कर रही है। बिना महिला पुलिसकर्मियों के पुलिस पर्दे वाले घर में घुस गई। उन्होंने महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए घर में रखे सामान और कार में तोड़फोड़ भी की। मोमिन का कहना है कि अगर पुलिस को उसके घर की तलाशी लेनी थी तो गांव के जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर आना चाहिए था। 

पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान कराई जा रही
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि अवैध हथियारों की सूचना पर देवबंद सीओ सिद्धार्थ सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम प्रधान पति मोमिन त्यागी के घर छापामारी करने गई थी। जहां उन पर पथराव किया गया। पथराव करने वालों की पहचान कराई जा रही है। जो भी पुलिस पर हमले में शामिल है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed