फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP ATS is now looking for just this terrorist

यूपी एटीएस को है अब सिर्फ इस आतंकी की तलाश

Tue, 08 Aug 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
UP ATS is now looking for just this terrorist
एटीएस को अब इस आतंकी की तलाश

जलालाबाद। आतंकवादी निरोधी दस्ते ने रविवार को मदरसा मिफ्ता उल उलूम से हिरासत में लिए गए संदिग्ध दो कश्मीरी छात्रों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। सोमवार को एटीएस की टीम उन्हें लेकर मदरसे में पहुंची और काजी के सुपुर्द कर दिया। छात्रों ने हिरासत में लिए जाने और पूछताछ के दौरान एटीएस के व्यवहार और तौर तरीकों की तरीफ की है। साथ ही स्वयं के भारतीय नागरिक होने पर गर्व होने की बात कही। एटीएस ने इनसे शान नाम के एक युवक के संबंध में पूछताछ की, जिसकी तलाश एटीएस को है। 

विज्ञापन


जलालाबाद के मदरसा मिफ्ता उल उलूम के दो कश्मीरी छात्रों अब्दुल रहमान और आदिल हुसैन को रविवार को हिरासत में लिया था। पूरी कार्रवाई मदरसे के मोहतमिम मौलाना हफीउल्ला खां को विश्वास में लेकर की गई थी। रविवार को पूरा दिन युवकों की गिरफ्तारी को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं चलती रही। एटीएस द्वारा छोड़े गए छात्र अब्दुल रहमान ने बताया कि एटीएस टीम उन्हें देवबंद के निकट तल्हेडी के पास किसी गोपनीय स्थान पर ले गई। जहां एटीएस के अधिकारियों ने पूछताछ की। इस दौरान एटीएस ने शान नाम के युवक से संबंधों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि शान से उनकी मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। दूसरी मुलाकात में शान अब्दुल रहमान का  मोबाइल नंबर लिया था।  इसके बाद से शान से कोई संपर्क नहीं हुआ। टीम ने आदिल से भी शान और फैजान के बारे में   पूछा। बाद में दोनों छात्रों का कोई संबंध नहीं मिलने पर उनको एटीएस ने छोड़ दिया।

विज्ञापन

हमे विश्वास था हमारे छात्र बेगुनाह निकलेंगे

UP ATS is now looking for just this terrorist
आतंकी की तलाश में एटीएस

जलालबाद। मदरसा मिफ्ता उल उलूम के प्रबंधक मौलाना हफीउल्ला खां ने कहा हमें विश्वास था कि यदि मदरसे के छात्र गुनाहगार है तो उन्हें सजा मिलेगी, निर्दोष होने पर अल्लाह उनकी हिफाजत करेगा। मौलाना ने कहा हमें छात्रों के बेगुनाह होने का विश्वास था, क्योंकि मदरसे की प्रवेश प्रक्रिया आवश्यक मापदंडों के अनुरूप की जाती है। उन्होंने कहा कि मदरसे के 106 वर्ष के इतिहास में मदरसे के दामन पर कभी कोई दाग नहीं लगा। हम मदरसे  में पढ़ने वाले छात्रों को जहां दीनी शिक्षा देते है वहीं दूसरी ओर छात्रों को मुल्क परस्ती की तालीम भी देते है। 

बोला रहमान, भारतीय होने पर गर्व है
बातचीत में अब्दुल रहमान ने बताया कि उन्हे भारतीय नागरिक होने पर गर्व है। हम देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगों की निंदा करते हैं और ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कहा कि इस देश से ही हम सभी पहचान है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed