फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: 50 students suffers from eating mid day meals, case against two

मिड-डे मील खाने से बिगड़ी 50 बच्चों की हालत, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 Mar 2018 08:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 26 Mar 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
up: 50 students suffers from eating mid day meals, case against two
बच्चों की हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के नगीना में मिड-डे-मील का विषाक्त भोजन खाने से मदरसा फैजुल कुरान के 50 बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी शुरू होने पर नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जांच के दौरान भोजन में मरी हुई छिपकली पाई गई। अभिभावक अपने बच्चों का हालचाल जानने के लिए मदरसे व सीएचसी की ओर दौड़ पड़े। मदरसे के प्रबंधक ने मिड-डे-मील के ठेकेदार व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मोहल्ला काजी सराय में फैजुल कुरान के नाम से मदरसा है। मदरसे में कक्षा एक से पांच तक के बच्चे पढ़ते हैं। मदरसे में 268 बच्चों के लिए प्रतिदिन मिड-डे-मील आता है। सोमवार की सुबह करीब दस बजे ठेकेदार के कर्मचारी ने बच्चो के लिए मदरसे में खाना पहुंचाया। खाने में आलू, सोयाबीन की बड़ी व सादे चावल थे। मदरसे के शिक्षक शरीफ अहमद व हाफिज अहसान ने कक्षा एक व तीन के बच्चों को मिड-डे-मील का खाना परोसा, थोड़ी ही देर बाद ही बच्चों ने शिक्षकों से तबीयत खराब होने व उल्टी आने की शिकायत की। सभी बच्चों को उल्टी आने के साथ तबीयत बिगड़ने लगी। मदरसे में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


पढ़ें : शामली: गैस रिसाव से बिगड़ी हालत, अस्पताल में बिलखते बच्चों की Live तस्वीरें...

विज्ञापन
विज्ञापन

up: 50 students suffers from eating mid day meals, case against two
बच्चे अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

मदरसे के प्रबंधक अहसानुद्दीन फारूकी व प्रधानाचार्य हुसैन अहमद व अन्य शिक्षक बच्चों के पास पहुंचे और तत्काल खाना वितरित करना बंद करा दिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। खाने की जांच की गई तो आलू की सब्जी में छिपकली पड़ी मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार मदरसे में पहुंचे और बच्चों को नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सायमा(9), गुलअफशा (8), इकरा (10), हुमेदा (7), तरन्नुम (8), शादाब (11), उलमा (9), रिहान सात वर्ष, शाकिब आठ वर्ष, अमान नौ वर्ष, हुमरे 12 वर्ष, शाजिया 12 वर्ष, आफरीन दस वर्ष, जैद आठ वर्ष, जैद , फैसल (11), जेबा (6), मिजवा (6) शाहिद (7), शाहबेज (6), निदा (11), अमन (6), हामिद (8), रिमसा (8), मिसवाह (6) को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया।

सीएचसी चिकित्सक डा. फैज ने बताया कि बच्चों की हालत ठीक है फिर भी अभिभावकों को यदि कोई परेशानी होती है तो उन्हें तत्काल नगीना सीएचसी पर पहुंचने के लिए कहा गया है। एसडीएम वीरेंद्र कुमार व सीओ महेश कुमार भी नगीना सीएचसी पहुंचे। बच्चों को स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि मदरसा के प्रबंधक अहसानुद्दीन फारूकी की ओर से ठेकेदार अजीत सिंह व उसके दो साथी खालिद व बिट्टू के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने भोजन कब्जे में लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed