{"_id":"6af2ca825031e74601038ce3","slug":"up-41st-all-india-indira-marathon-to-be-held-in-prayagraj-on-november-19-winners-to-get-rs-2-lakh-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रयागराज में 19 नवंबर को होगी 41वीं इंदिरा मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रयागराज में 19 नवंबर को होगी 41वीं इंदिरा मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे दो लाख रुपये
Tue, 10 Nov 2026 01:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:11 PM IST
सार
प्रयागराज में 19 नवंबर को 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन होगी। फुल और हाफ मैराथन के लिए 17 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे खिलाड़ी।
विज्ञापन
विस्तार
प्रयागराज में 19 नवंबर को 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के धावक फुल मैराथन (42.195 किलोमीटर) और हाफ मैराथन (21.097 किलोमीटर) में हिस्सा लेंगे। इसमें देशभर के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावकों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी 17 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मेरठ मंडल जितेंद्र यादव के अनुसार, मैराथन का शुभारंभ 19 नवंबर को सुबह 6:30 बजे प्रयागराज के आनंद भवन से होगा। दौड़ पूरी होने के बाद उसी दिन दोपहर 2:30 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: भाई दूज पर नमो भारत की बढ़ेगी रफ्तार, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर चलेंगे 32 अतिरिक्त फेरे
विज्ञापन
Trending Videos
फुल मैराथन के विजेता को दो लाख रुपये
फुल मैराथन के पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। दूसरे स्थान पर रहने वाले को एक लाख रुपये और तीसरे स्थान के विजेता को 75-75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके अलावा अगले 11 स्थानों पर रहने वाले धावकों को 10-10 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।
हाफ मैराथन में 51 हजार रुपये का पहला पुरस्कार
हाफ मैराथन में भी पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 51 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 21 हजार रुपये और तीसरे स्थान के विजेता को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा अगले तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को 5100-5100 रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

17 नवंबर तक करा सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण
मैराथन में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी 17 नवंबर तक www.indiamarathon.co.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद ही प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति मिलेगी। आयोजकों ने खिलाड़ियों को मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े और कंबल साथ लाने की सलाह दी है।
प्रतिभागियों को बैंक का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड, बैंक पासबुक और आधार कार्ड की छायाप्रति भी साथ लानी होगी। पुरस्कार राशि के भुगतान के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।