Up Elections 2022: आज कैराना से भाजपा की रणनीति को धार देने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, घर-घर कर रहे जनसंपर्क करे, प्रत्याशियों को देंगे जीत का मंत्र
फिर पलायन के मुद्दे को हवा देगी भाजपा, आज कैराना में लौटे व्यापारियों से मिलेंगे गृह मंत्री। कैराना से लौटने के बाद बागपत और शामली जिले के कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को देंगे जीत का मंत्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को कैराना से भाजपा के चुनाव अभियान की शुरू कर रहे हैं। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री का हेलीकॉप्टर कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में बने हेलीपैड पर अमित शाह का हेलीकॉप्टर उतरा। जिसके बाद अमित शाह ने घर-घर जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद अमित शाह पलायन के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। फिर मीडिया से बातचीत करेंगे। इसके बाद शामली के ऑर्चिड होटल में शामली और बागपत के प्रत्याशियों और नेताओं से मिलेंगे। इसके बाद वह मेरठ के लिए उड़ान भरेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि गृहमंत्री कैराना में मोहल्ला गुंबद स्थित 70 साल पुरानी दुकान साधु स्वीट्स पर पहुंचेंगे और वहां पर वर्ष 2014 में बदमाशों के भय से पलायन करने के बाद भाजपा सरकार में वापस लौटे साधु स्वीट्स के मालिक राकेश गर्ग व अन्य चार-पांच परिवारों से मुलाकात करेंगे।
रंगदारी की चिट्ठी के बाद पलायन कर गया था परिवार
करीब 70 साल पुरानी दुकान साधु स्वीट्स का कैराना और आसपास में काफी नाम रहा है। इसके मालिक राकेश गर्ग ने बताया कि कैराना के मोहल्ला गुबंद में उनके नाना साधुराम रहते थे। वह बचपन में उनके पास आ गए थे। उनकी एक दुकान मोहल्ला गुंबद में और दूसरी नवाब मार्किट में थी। वर्ष 2014 में नवाब मार्किट में दुकान के बाहर बदमाशों ने 20 लाख रुपये रंगदारी देने की चिट्ठी डाली थी, जिसके बाद वह अपने परिवार को लेकर अंबाला चले गए थे। 2016 में वह वापस कैराना आ गए थे।
आठ नवंबर को कैराना आए थे सीएम योगी
गत वर्ष आठ नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कैराना आए तो चौक बाजार स्थित कटैहरा धर्मशाला के पास पलायन करने के बाद लौटकर आए व्यापारी विजय मित्तल के आवास पर पहुंचे थे। वहां पर प्रसिद्ध मुला पंसारी के पोते विजय मित्तल सहित अन्य दो तीन व्यापारियों से मुलाकात की थी।