{"_id":"5d24fb0e8ebc3e6ca8681ea3","slug":"understand-the-police-as-a-guardian-complain-if-someone-harasses-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को अभिभावक समझें, कोई परेशान करे तो शिकायत करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को अभिभावक समझें, कोई परेशान करे तो शिकायत करें
Wed, 10 Jul 2019 03:06 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Wed, 10 Jul 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप लड़की हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि सबकुछ चुपचाप सहती रहें। कोई छेड़खानी करता है या परेशान कर रहा है तो खामोशी से काम नहीं चलेगा। गलत करने वालों के साथ खामोशी तोड़कर वार कीजिए, पुलिस आपके साथ है। पुलिस की हेल्प लाइन 1090 पर फोन करके बताएं। पुलिस को अपने अभिभावक की तरह समझें। ये जानकारी मंगलवार को इस्माईल इंटर कॉलेज में छात्राओं को पुलिस, प्रशासन और अमर उजाला अपराजिता की ओर से चलाए जा बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के दौरान शिविर में कही। एक्सपर्ट ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर कोतवाली देवेश कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कोई रास्ते में परेशान करता है तो शिकायत करें। अगर सीधे पुलिस को नहीं बताने चाहते तो अपनी शिक्षिकाओं से बताएं। स्कूल में लगी शिकायत पेटिका में भी अपनी समस्या लिखकर दे सकते हैं। इसमें आपका नाम भी नहीं आएगा। छेड़खानी करने वालों की महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और 100 नंबर पर शिकायत करें। जनहित फाउंडेशन की निदेशिका अनीता राणा ने छात्राओं से कहा कि अभिभावकों की बात मानो। सोशल साइट पर सोच समझकर किसी की रिक्वेस्ट स्वीकार करो। जरूरी नहीं जो प्रोफाइल में नजर आ रहा है वह वही हो। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड लाइन हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में बताया और कहा कि इन सब बातों की जानकारी अपनी परिचित छात्राओं को भी दें। सबको जागरूक करें। कोई बात होती है तो एकजुट होकर मुकाबला करें।
शिविर में सेल्फ डिफेंस टीम उप्र शोतोकाई संघ के शिहान सिराज अहमद और नीलम की टीम ने बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए। छात्राओं को रोजमर्रा की चीजों को हथियार के रूप में प्रयोग करना सिखाया। साथ ही पंच, किक भी सिखाया। प्रधानाचार्या तब्बसुम स्कूल और स्कूल की शिक्षिकाओं व अन्य स्टाफ का सहयोग दिया।
विज्ञापन
थैंक्स मेरठ पुलिस
अपनी सुरक्षा कैसे करें इसकी जानकारी मिली। अमर उजाला और मेरठ पुलिस को थैंक्स। सभी को जागरूक होना चाहिए। -
दूसरों को भी देंगे जानकारी
इतनी हेल्पलाइन के बारे में पता नहीं था। इनके बारे में दूसरे को भी बताऊंगी। शिविर में आकर हौसला बढ़ा है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। काफी सीखने को मिला।
कार्यशाला में अच्छा लगा
कॉपी, रजिस्टर, पेन, घड़ी से भी सुरक्षा कर सकते हैं यह कभी सोचा भी नहीं था। आज सेल्फ डिफेंस की इस कार्यशाला में पता चला। बहुत अच्छा लगा। -
बहुत हिम्मत मिली
पुलिस के बारे में सुना था कि वे किसी की सुनते नहीं हैं। इंस्पेक्टर अंकल ने बताया कि कोई भी समस्या है तो जानकारी दें। इससे बहुत हिम्मत मिली है।
यह सबको पता होना चाहिए
हर लड़की को सेल्फ डिफेंस के बारे में पता होना चाहिए। ताकि कोई भी मुसीबत हो तो वह उसका डटकर सामना कर सके। शिविर में बहुत जानकारी मिली।
परिजनों को भी जानकारी देंगे
पुलिस के नाम से डर लगता था। शिविर में जाना कि बिना नाम बताए भी हम शिकायत कर सकते हैं। इसके बारे में परिजनों को भी जानकारी देंगे।
मिलेनियम में छात्राओं को बनाया सशक्त
मेरठ। मिलेनियम पब्लिक स्कूल में भी बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान में छात्राओं को सशक्त बनाया गया। टीपीनगर इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने छात्राओं से कहा कि अगर कोई बदसलूकी करता है तो पुलिस से शिकायत करें, चुप न रहें। विद्यालय के संचालक अंकित शर्मा और प्रबंधक कल्याणी शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. दीपक भाटिया ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथि का स्वागत किया। स्कूल के संस्थापक मदन मोहन शर्मा ने छात्राओं को हमेशा से हिम्मत से आगे बढ़ने की बात कही।
मनचलों के साथ निडर होकर सख्ती से पेश आएं
गंगानगर। गंगानगर स्थित द एवेन्यू पब्लिक स्कूल में भी संकल्प संस्था और अमर उजाला द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संकल्प एनजीओ अध्यक्ष अतुल शर्मा ने छात्राओं से कहा कि मनचलो के साथ सख्ती से पेश आएं। कोई पीछा करे या परेशान करे तो डरें नहीं बल्कि निडरता से उसका सामना करें। एसआई अर्चना चौधरी ने महिला हेल्पलाइन नंबर व एंटी रोमियो स्क्वॉड के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्वाति जिंदल, मधुबाला, प्रीति पाल, सानिया चौहान, पूर्णिता, संगीता, छवि, विमला सिंह व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।