फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncle and nephew going to celebrate Raksha Bandhan festival died in an accident, woman injured

रक्षा बंधन पर्व मनाने जा रहे चाचा व भतीजे की हादसे में मौत, महिला घायल

Sat, 09 Aug 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew going to celebrate Raksha Bandhan festival died in an accident, woman injured
मुजफ्फरनगर/ रोहाना। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़कली कट के पास रोहाना क्षेत्र में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए घर जा रहे बरेली के गांव गणेशपुर निवासी चाचा भारत (23) और उसके भतीजे विहान (1) की मौत हो गई। मृतक युवक की भाभी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बरेली की तहसील मीरगंज के गांव गणेशपुर का मूल निवासी भारत अपनी बड़ी भाभी जयंती (24) पत्नी मुकेश व एक साल के भतीजे विहान को बाइक पर बैठाकर हरियाणा के यमुना नगर से अपने गांव गणेशपुर जा रहा था। यह तीनों सुबह के समय बाइक पर सवार होकर चले थे। यह तीनों रक्षा बंधन पर्व मनाने के लिए घर जा रहे थे। दोपहर के समय यह तीनों दिल्ली व सहारनपुर हाईवे पर रोहाना क्षेत्र में बड़कली कट के पास पहुंचे तभी पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

महिला एक तरफ चाचा भतीजा दूसरी तरफ जा गिरे और इसी बीच ट्रक चाचा भतीजे को कुचलता हुआ चला गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल व दोनों शव मोर्चरी भेज दिए। शाम के समय सूचना पाकर महिला का पति मुकेश जिला अस्पताल पहुंचा। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed