अब रसोई पर भी यूक्रेन-रूस युद्ध का असर: दाल-चावल और चीनी पर महंगाई की मार, खाद्य तेलों में भी उबाल
यूक्रेन और रूस के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाजार अस्थिर होने के कारण भारत में सभी खाद्य तेलों के साथ दलहन और तिलहन में भी तेजी आ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का असर खुदरा बाजार में भी दिखने लगा है। यूक्रेन से प्रतिवर्ष 3 लाख टन से अधिक खाद्य तेल भारत में आयात होते हैं। एफएमसीजी कंपनियों ने कच्चे माल की कीमतों में उछाल का हवाला देते हुए रेट में इजाफा कर दिया है।
इसके साथ ही घी, चावल, दाल सभी के रेट में 10 से 25 प्रति किलो की तेजी हो गई है। यह हाल तब है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीजल-पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हो गया है। आने वाले समय में इसका असर भारत में भी पड़ सकता है।
भारत में 60 से 65 फीसदी खाद्य तेल का आयात विभिन्न देशों से किया जाता है। शहर में सोयाबीन, रिफाइंड और सरसो के तेल की पांच प्रमुख कंपनी उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों में पैक्ड तेल की सप्लाई करती हैं।
सदर तेल एवं रिफाइंड थोक व्यापारी व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने बताया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाजार अस्थिर होने के कारण भारत में सभी खाद्य तेलों के साथ दलहन और तिलहन में भी तेजी आ गई है।
यह भी पढ़ें: मेरठ : शॉप्रिक्स मॉल में चिलर प्लांट की लाइन फटने से भगदड़, मच गई मची चीख-पुकार, अंधेरे में डर से सहम गए लोग, देखें तस्वीरें
विभिन्न खाद्य तेलों के भाव प्रति 15 किलो (टिन)
तेल पहले अब
सोयाबीन 2050 2500
सूरजमुखी 2150 2550
सरसों 2000 2400
मूंगफली 2350 2600
तिल 2100 2535
देसी घी 6000 7000
रिफाइंड 2230 2670
ड्राई फ्रूट्स-मसाले प्रति किलो
मुनक्का 450 550
अंजीर 700 850
जीरा 180 240
दाल, चना और बेसन के भाव प्रति क्विंटल
दाल पहले अब
अरहर दाल 108 120
चना दाल 72 80
मूंग छिलका 112 124
बेसन 84 90
चावल के भाव प्रति क्विंटल
चावल पहले अब
बासमती 921 9500 10000
मोगरा 3500 5500
परमल 2500 2700
शैंपू, साबुन और चाय भी महंगी
प्रोडक्ट पहले अब
पतंजलि टूथपेस्ट
200 ग्राम 85 95
शैंपू 1 किलो 250 300
चायपत्ती 1 किलो 450 510
नहाने का साबुन 500
ग्राम का सेट 84 129
कपड़े साबुन 800
ग्राम सेट 88 114
बालों का तेल
200 एमएल 55 65
सैनेट्री नैपकिन 84 90
क्रीम अस्सी ग्राम 145 161
नोट: वर्धमान ट्रेडर्स एवं सदर के थोक व्यापारियों से लिए गए रेट।
नोट: भाव सदर मंडी में थोक एवं रिटेल व्यापारियों से लिए गए रिटेल के भाव। पहले भाव जनवरी माह के हैं और दूसरे 3 फरवरी के हैं।
20 रुपये में अब सिर्फ चार गोल गप्पे, टिक्की का स्वाद भी हुआ महंगा
होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों के साथ ठेले पर गोल गप्पे, टिक्की, चाऊमीन विक्रेताओं ने खाद्य पदार्थों के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। होटल संचालकों की नई रेट लिस्ट छपने के लिए भेजी गई हैं। इसके साथ ही छोटे छोटे ठेली वालों ने भी रेट बढ़ा दिए हैं। व्यवसायिक गैस सिलिंडर के रेट 13 माह में 662 रुपये बढ़ गए हैं। अब 19 किलो के सिलिंडर की कीमत 2003.50 रुपये हो गई है।
सदर और बेगमपुल पर विभिन्न दुकानों पर 20 रुपये में 6 गोल गप्पे मिलते थे। 20 रुपये में 4 गोल गप्पे दिए जा रहे हैं। टिक्की का रेट 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है। दही भल्ले का रेट 50 रुपये बढ़ाकर 60 रुपये हो गया है। होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि गैस सिलिंडर के साथ घी, मसाले, बेसन, दलहन, तिलहन सभी के रेट में इजाफा हो गया है। ठेली वालों से लेकर रेस्टूरेंट और होटल संचालक सभी प्रभावित हुए हैं।