फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ : शॉप्रिक्स मॉल में चिलर प्लांट की लाइन फटने से भगदड़, मच गई मची चीख-पुकार, अंधेरे में डर से सहम गए लोग, देखें तस्वीरें

Fri, 04 Mar 2022 12:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Mar 2022 12:03 AM IST
सार

मॉल के स्टाफ ने बड़े हादसे की आशंका की वजह से पूरे मॉल की बिजली काट दी। इससे तीनों मल्टीप्लैक्स, होटल कंट्री इन और होटल हाइफन अंधेरे में डूब गए। मॉल की लिफ्ट में लोग फंस गए। एस्केलेटर भी थम गए। दहशत में बदहवास लोग मॉल से बाहर की ओर भागने लगे। बैटरी बैकअप का सहारा लेकर किसी तरह लोगों को निकाला गया।  

विज्ञापन
Meerut News: Chiller plant line explodes in Shopricks mall  people are scared of the dark
शॉपरिक्स मॉल में अंधेरा। - फोटो : amar ujala

मेरठ में शॉप्रिक्स मॉल में गुरुवार की शाम अचानक चिलर लाइन की पाइपलाइन फटने से बेसमेंट माइनस थ्री में करीब तीन फीट तक जलभराव हो गया। मॉल के स्टाफ ने बड़े हादसे की आशंका की वजह से पूरे मॉल की बिजली काट दी। इससे तीनों मल्टीप्लैक्स, होटल कंट्री इन और होटल हाइफन अंधेरे में डूब गए। मॉल की लिफ्ट में लोग फंस गए। एस्केलेटर भी थम गए। दहशत में बदहवास लोग मॉल से बाहर की ओर भागने लगे। बैटरी बैकअप का सहारा लेकर किसी तरह लोगों को निकाला गया।  



शाम के समय मॉल में चहल पहल थी और हजारों लोग खरीदारी कर रहे थे। तीनों मल्टीप्लेक्स में फिल्म चल रही थीं। होटल कंट्री इन में ग्वालियर के एक परिवार ने मेरठ में होने वाले शादी-समारोह के लिए 55 कमरे बुक कराए हुए थे। शाम साढ़े चार बजे अचानक पूरे मॉल की बिजली चली गई तो लोग डर गए। अंधेरे में यूपीएस के सहारे कुछ लाइट जलाने का प्रयास किया गया। रात्रि नौ बजे तक होटल और मॉल प्रबंधन के द्वारा पानी निकालने के लिए जेनरेटर की व्यवस्था नहीं की जा सकी। होटल कंट्री इन और होटल हाइफन को भी खाली कराया गया। बेसमेंट में तीन फीट जलभराव की वजह से वहां खड़ी कारों में भी पानी भर गया।

Meerut News: Chiller plant line explodes in Shopricks mall  people are scared of the dark
मॉल में छाया अंधेरा। - फोटो : amar ujala

मॉल मैनेजर शिवा ने बताया कि टेक्निकल टीम ने मैंटेनेंस कार्य आरंभ कर दिया है। हीटर आदि की मदद से एलटी लाइन को सुखाया जा रहा है। बेसमेंट से पानी भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Meerut News: Chiller plant line explodes in Shopricks mall  people are scared of the dark
मॉल में मची अफरा-तफरी। - फोटो : amar ujala

मल्टीप्लेक्स के सभी शो बंद
फाल्ट होने के बाद रात में नौ बजे के बाद मल्टीप्लेक्स के सभी शो बंद कर दिए गए। अंदर फिल्म देख रहे लोगों को यूपीएस के बैकअप का सहारा लेकर बाहर निकाला गया। वेव सिनेमा के मैनेजर संजीव ने बताया कि लिफ्ट बंद होने के कारण लोगों को सीढ़ियों से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Chiller plant line explodes in Shopricks mall  people are scared of the dark
शॉपरिक्स मॉल में अंधेरा। - फोटो : amar ujala

खाने की टेबल पर बैठे थे लोग, अचानक भगदड़ 
मॉल में फाल्ट के दौरान पिज्जा शॉप, बर्गर शॉप सहित विभिन्न रेस्टोरेंट में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। फाल्ट होने पर सभी इलेक्ट्रिक उपकरण बंद हो गए। ऐसे में 250 लोगों के ऑर्डर रुक गए। पिज्जा खाने मॉल में आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। ऐसे में एडवांस दिए हुए पैसे रिटर्न किए गए। 

विज्ञापन
Meerut News: Chiller plant line explodes in Shopricks mall  people are scared of the dark
मॉल में अंधेरा। - फोटो : amar ujala

शॉपिंग स्टोर से आनन फानन निकले ग्राहक
शॉपरिक्स मॉल में तीन फ्लोर में बेसमेंट में बिग बाजार, प्रथम फ्लोर और दूसरे फ्लोर में शॉपर्स स्टार्ट, पैंटालून, रिलायंस ट्रेंज और प्रथम फ्लोर पर पैनटालून आदि स्टोर हैं। फाल्ट के दौरान मॉल में अंधेरा छा गया। ऐसे में खरीददारी के लिए आए लोगों ने मॉल में कुछ समय लाइट आने का इंतजार किया लेकिन, लाइट न आने पर मॉल से बाहर आ गए। ऐसे में कैश काउंटर पर पेमेंट में भी समस्या आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed