फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UG first merit today, till June 25, Admission

यूजी की पहली मेरिट आज, 25 जून तक लें एडमिशन

Thu, 20 Jun 2019 04:14 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 20 Jun 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
UG first merit today, till June 25, Admission
सीसीएसयू फाइल फोटो
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन को पहली मेरिट बृहस्पतिवार दोपहर जारी होगी। छात्र-छात्राएं वेबसाइट से ऑफर लेटर डाउनलोड करने के बाद मूल प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित कॉलेज में पहुंचकर 25 जून तक एडमिशन ले सकते हैं। इसके बाद विवि दूसरी मेरिट जारी करेगा।
विज्ञापन

मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में सीसीएसयू ने 23 मई से रजिस्ट्रेशन ओपन किए थे। यूजी कोर्सों बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा दूसरे विषयों में 1 लाख पांच हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। बुधवार को विवि में मेरिट निकालने को लेकर बैठक हुई। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को विश्वविद्यालय पहली मेरिट जारी करेगा। इसमें जिन छात्रों का नाम आ जाएगा अगर एडमिशन नहीं लेते हैं तो फिर दूसरी मेरिट में उनको मौका नहीं मिलेगा। वे फिर ओपन मेरिट में ही शामिल हो सकते हैं। पहली मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि 25 जून है। छात्र-छात्राएं ऑफर लेटर के साथ मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटो कॉपी साथ लेकर जाएं। दूसरी मेरिट 26 जून की शाम को जारी होगी। इसके एडमिशन 29 जून तक होंगे।
विज्ञापन


आर्थिक आधार का भी मिलेगा लाभ
सामान्य वर्ग
के जिन छात्र-छात्राओं ने 10 फीसदी बढ़ी सीटों पर आर्थिक आधार पर आरक्षण लेने का कॉलम भरा है, वे अपना प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं। अन्यथा उनको इसका लाभ नहीं मिलेगा। सीटों के आरक्षण को लेकर मीटिंग में तय किया गया कि शासनादेश के मुताबिक ही एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed