{"_id":"62bc2a5cdf7703189f54245c","slug":"udaipur-murder-case-alert-in-western-up-police-keeping-a-close-eye-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder Case: पश्चिमी यूपी में अलर्ट, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, आपत्तिजनक पोस्ट की तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder Case: पश्चिमी यूपी में अलर्ट, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, आपत्तिजनक पोस्ट की तो होगी कार्रवाई
Wed, 29 Jun 2022 04:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Jun 2022 04:03 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थक की हत्या के बाद पश्चिमी यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थक की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार देर शाम पुलिस अधिकारी सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर उतर गए। एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवान भारी सुरक्षा बल के साथ बेगमपुल पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी बेगमपुल से ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा, दिल्ली रोड समेत कई इलाकों का जायजा लेते हुए वापस बेगमपुल पहुंचे। एडीजी ने जोन के सभी एसएसपी से सुरक्षा व्यवस्था में सख्ती लाने के निर्देश दिए। एलआईयू को भी सचेत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम सोशल मीडिया ग्रुप पर भी नजर पुलिस द्वारा रखी जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए गए है। एडीजी ने स्पष्ट किया जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।