{"_id":"57742ba54f1c1b576179b6bd","slug":"uccha-saddiknagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचा सद्दीक नगर में चलता मिला मिनी कमेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचा सद्दीक नगर में चलता मिला मिनी कमेला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
ऊंचा सद्दीक नगर में चलता मिला कमेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट पुलिस ने ऊंचा सद्दीक नगर के एक गोदाम में मिनी कमेला चलते पकड़ा। मौके से भागते आरोपियों ने पुलिस पर तमंचे तान दिए गए। जिस पर चार आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने गोवंश मीट के अलावा कटान के औजार बरामद किए हैं। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार तड़के करीब 5:30 बजे सूचना मिली थी कि ऊंचा सद्दीक नगर निवासी रहीसुद्दीन पुत्र मीन के गोदाम में गोवंश का कटान हो रहा है। सूचना पर पिलोखड़ी चौकी पुलिस की फैंटम मौके पर पहुंची तो कुछ लोग गोदाम से मीट लाकर रिक्शा में लाद रहे थे।
उन्होंने फैंटम में रिक्शा अड़ा दी और दबंगई दिखाने लगे। फैंटम पुलिस ने लिसाड़ी गेट पुलिस को सूचना दी तो एसओ रवेंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी पास में कब्रिस्तान की दीवार कूदकर भाग गए। लेकिन पुलिस उनके पीछे दौड़ गई।
विज्ञापन
पुलिस पर तमंचा तक तान दिया गया। लेकिन पुलिस ने रहीसू निवासी ऊंचा सद्दीक नगर, राशिद कुरैशी, इमरान और महराजुद्दीन निवासी शकूर नगर को दबोच लिया। जबकि टाइगर उर्फ रिजवान फरार हो गया।
एसओ के अनुसार मौके से दो कटे हुए गोवंश, मीट, छुरी और मीट लादकर ले जाने वाला रिक्शा बरामद किया है। पकड़े गए पांच आरोपियों के अलावा रहीसू की पत्नी बिल्ले और राशिद की पत्नी शगुफ्ता को भी आरोपी बनाया गया है।
छापे के बाद फिर कटान शुरू
मेरठ। करीब डेढ़ साल पहले भी रहीसुद्दीन के इसी गोदाम में मिनी कमेला चलते हुए पकड़ा गया था। लेकिन उसने फिर से कटान का यह काम शुरू कर दिया। हैरानी की बात है कि इसका चौकी पुलिस को पहले पता क्यों नहीं चला। जब पहले यहां कमेला चलता मिला था तो पुलिस ने यहां निगरानी क्यों नहीं की।