{"_id":"6ac6353a5fc44737e60a4af7","slug":"meerut-young-man-s-body-found-hanging-in-an-orchard-the-day-after-his-wedding-bride-widowed-within-hours-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: निकाह के कुछ घंटे बाद ही बेवा हो गई दुल्हन, आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला दूल्हे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: निकाह के कुछ घंटे बाद ही बेवा हो गई दुल्हन, आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला दूल्हे का शव
Wed, 07 Oct 2026 05:34 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:34 PM IST
सार
मेरठ के उलधन गांव निवासी यूनुस का निकाह पावली गांव निवासी अंजुम के साथ मंगलवार को हुआ था। रात को दुल्हन को लेकर आए थे, सुबह यूनुस घर से निकला और फिर उसका शव एक बाग में पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन
यूनुस का एक दिन पहले का फोटो। सूचना पर पहुंची पुलिस और एकत्र ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खरखौदा स्थित उलधन गांव निवासी यूनुस कुरैशी (27) ने निकाह के अगले दिन ही आत्महत्या कर ली। यूनुस का निकाह मंगलवार को मेरठ के पावली गांव निवासी अंजुम के साथ हुआ था। निकाह के बाद वह दुल्हन को लेकर घर लौटा था और परिवार में खुशियों का माहौल था। बुधवार सुबह नमाज पढ़ने के बाद वह घर से बाहर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में सेतकुआं निवासी फुदन सिंह के आम के बाग में उसका शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
बुधवार सुबह कुछ किसान अपने खेतों पर काम करने के लिए बाग की ओर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर आम के पेड़ पर लटके यूनुस के शव पर पड़ी। यह जानकारी गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, यूनुस बुधवार सुबह बिल्कुल ठीक था। वह नहकर नमाज पढ़ने गया था। नमाज पढ़ने के बाद वह घर से बाहर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश करते, इससे पहले ही बाग में उसका शव मिलने की सूचना आ गई।
उधर, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले भी यूनुस के परिजनों ने उसकी शादी की बात चलाई थी, लेकिन उस समय उसने शादी करने से इंकार कर दिया था। अब दोबारा शादी की बात होने पर भी उसके मन में असहमति होने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई स्पष्ट शिकायत नहीं दी गई है।
शादी के अगले ही दिन बेवा हो गई दुल्हन
निकाह के अगले ही दिन यूनुस की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां बुधवार को मातम पसर गया। दुल्हन के घर पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद हुई इस घटना से परिवार और ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर परिजनों ने बुधवार शाम के समय शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
ये बोले सीओ
सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि इस मामले में पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
मेरठ: बंदरों के आतंक से परेशान लोग बने ‘बंदर’, मुखौटे पहनकर डीएम ऑफिस पहुंचे कॉलोनीवासी, निजात दिलाने की मांग