फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड: टूट गई थी गले की हड्डी, पत्नी और उसके प्रेमी की पोस्टमार्टम में खुली थी पोल; फैसला आज

Wed, 07 Oct 2026 11:03 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 07 Oct 2026 11:03 AM IST
सार

मेरठ के सर्पदंश हत्याकांड में आज अदालत फैसला सुनाएगी। अमित कश्यप की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 12 अप्रैल 2025 की रात में हत्या की थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपियों ने अमित की हत्या कर सर्पदंश से मौत की साजिश रची थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने गवाही दी था कि गला दबाने से अमित की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Meerut Snakebite Murder Case Post-mortem revealed truth verdict in Amit Kashyap murder case today
Meerut Snakebite Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के बहसूमा के अकबरपुर सादात में अमित कश्यप उर्फ मिक्की की हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर की अदालत में बुधवार को फैसला सुनाया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 


शव के पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ था कि अमित की मौत गला, नाक और मुंह दबाने से दम घुटने के कारण हुई थी। जबकि दोनों आरोपियों ने हत्या के बाद अमित के बिस्तर पर सांप छोड़कर सर्पदंश से मौत दर्शाने की साजिश रची थी।
Trending Videos
Meerut Snakebite Murder Case Post-mortem revealed truth verdict in Amit Kashyap murder case today
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर सादात गांव में अमित कश्यप (25) का शव 13 अप्रैल 2025 की सुबह उसके बिस्तर पर पड़ा मिला था। शव के नीचे एक जिंदा घोड़ा पछाड़ सांप दबा हुआ था। अमित के शरीर पर सांप के डसने के 10 निशान थे। उसकी पत्नी रविता ने दावा किया था कि अमित की मौत सर्पदंश से हुई है। 

 
Meerut Snakebite Murder Case Post-mortem revealed truth verdict in Amit Kashyap murder case today
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अमित की मौत दम घुटने से हुई है। इससे पुलिस को गला दबाकर हत्या का अंदेशा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अमित के भाई मोनू कश्यप ने रविता और अमरदीप के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Snakebite Murder Case Post-mortem revealed truth verdict in Amit Kashyap murder case today
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जांच के बाद 26 जून 2025 को अमरदीप और रविता के खिलाफ कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल किया था। सांप उपलब्ध कराने वाले सपेरे को पुलिस ने गवाह बना लिया था। उन्होंने गवाही दी थी कि अमरदीप ने उनसे एक हजार रुपये में जागरण के लिए सांप खरीदा था।
विज्ञापन
Meerut Snakebite Murder Case Post-mortem revealed truth verdict in Amit Kashyap murder case today
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
गला दबाने से टूट गई थी गले की हड्डी
वादी के वकील बलराज सिंह ने बताया कि डॉ. कपिल गर्ग ने कोर्ट में गवाही दी कि अमित के शव का पोस्टमार्टम 13 अप्रैल 2025 को शाम 05:45 बजे शुरू होकर 06:30 बजे समाप्त हुआ था। उसके चेहरे पर ऑक्सीजन की कमी के कारण हल्का नीलापन था। दोनों आंखें बंद व कंजस्टेड थीं और हाथों के नाखून नीले पड़े थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed