फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth caught at the gate while trying to smuggle 600 narcotic pills into the jail

मेरठ: जेल में नशे की 600 गोलियां ले जाते युवक को गेट पर पकड़ा, पूछताछ में बताई हैरान करने वाली बात

Wed, 07 Oct 2026 09:02 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 07 Oct 2026 09:02 PM IST
सार

बहसूमा के मीरपुर गांव निवासी मोहित जेल में बंद अपने दोस्त शिवा राणा से मिलने आया था। जेल पुलिस ने चेकिंग की तो उसके पास से नशीली गोलियां बरामद हुईं। मोहित ने बताया कि ये गोलियां शिवा राणा को देनी थीं।

विज्ञापन
Meerut: Youth caught at the gate while trying to smuggle 600 narcotic pills into the jail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कारागार में मंगलवार को नशे की गोलियां की खेप लेकर अंदर जा रहे युवक को जेल पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लेकर थाने ले गई। आरोपी की पहचान बहसूमा के मीरपुर गांव निवासी मोहित के रूप में हुई। उसके पास से नशे की 600 नशीली गोलियां बरामद हुईं। वह जेल में बंद अपने परिचित बंदी से मिलने के बहाने नशे की खेप को अंदर ले जाने का प्रयास कर रहा था। जेल वार्डन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मेडिकल थाने पर जिला कारागार के जेल वार्डन विनीत गौतम ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:26 बजे कारागार के गेट नंबर-दो पर मुलाकातियों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक युवक को तलाशी के लिए रोका गया। उसकी जींस की दाहिनी जेब से पॉलिथीन मिली। जांच के दौरान उसकी जेब में रखी पॉलिथीन के अंदर से 600 नशीली गोलियां मिली। आरोपी की पहचान मोहित के रूप में हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गोलियां जेल में बंद अपने परिचित शिवा राणा को देने के लिए लेकर आया था। आरोपी के मुताबिक उसने कुछ दिन पहले ये गोलियां रास्ते में मिले एक व्यक्ति से खरीदी थीं। जेल प्रशासन ने बरामद गोलियों को सीज कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। पुलिस नशे की गोलियां बेचने वाले की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन

वहीं पुलिस शिवा राणा से पूछताछ की तैयारी कर रही है। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी जेल में नशे की गोलियां लेकर क्यों पहुंचा है, इसकी जांच की जा रही है।
 

दिसंबर में चेकिंग के दौरान पकड़े गए थे कारतूस
दिसंबर 2025 में चेकिंग के दौरान दो आरोपी पथौली निवासी प्रमेंद्र व मोहम्मदपुर गांव निवासी सुदेश को पांच कारतूस के साथ पकड़ा गया था। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर मीनू टिमकिया से मिलने के लिए आए थे। गैंगवार की आशंका के चलते जेल पुलिस ने गंभीर जांच की थी।

ये बोले जेलर
वरिष्ठ जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने बताया कि मामले के बाद बुधवार को जेल परिसर में अभियान चलाया गया। शिवा राणा से पूछताछ की जा रही है। जेल परिसर में अराजकता नहीं फैलने दी जाएगी।

ये भी देखें...
रणजी: यूपी की टीम में मेरठ के प्रियम गर्ग और हापुड़ के कार्तिक का चयन, सहारनपुर के प्रशांतवीर ने भी बनाई जगह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed