{"_id":"5dc558b78ebc3e5afb2da665","slug":"two-youths-dies-in-road-accident-at-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 08 Nov 2019 05:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 08 Nov 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में बाइक सवार युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर निवासी राहुल पुत्र रामनिवास और सतवीर पुत्र महावीर सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक राहुल और सतवीर दोनों गुरुवार को एक समारोह में शामिल होने गांव नलपुरा गए थे। देर शाम घर लौटते समय गांव महबुल्लापुर ढाकी के ईट भट्ठे से कुछ दूरी पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मातम में बदली भैया दूज की खुशियां, बहन से मिलने जा रहे भाई की हादसे में मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक दोनों युवक शादीशुदा थे। दोनों की उम्र 25 वर्ष थी। मृतक सतवीर का एक चार साल का बेटा है और राहुल की पत्नी गर्भवती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/