फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two wanted accused arrested in Salempur's Afroz murder

Meerut News: सलेमपुर के अफरोज की हत्या में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 May 2023 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two wanted accused arrested in Salempur's Afroz murder
खरखौदा। करीब एक माह पहले बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के सलेमपुर गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में महिला अफरोज की हत्या में पुलिस ने वांछित दो आरोपियों फैजाब और कामिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों से हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले 9 अप्रैल की रात बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के गांव सलेमपुर में मेहराज और इकबाल पक्ष में विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी। जब मेहराज रोजा इफ्तार के बाद मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था तो वहां इकबाल पक्ष ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में मेहराज पक्ष के लोगों को उसकी मौत की सूचना मिली तो उन्होंने इकबाल के मकान पर धावा बोल दिया था, जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। जिसमें गोली लगने से इकबाल की पत्नी अफरोज की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बलवा व दोनों पक्ष के मृतकों सहित 13 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में दोनों पक्षों ने भी एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए हत्या में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इकबाल सहित तीन लोगों को पहले ही जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अफरोज की हत्या में वांछित फैजाब और कामिल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed