फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: two sisters want to marry one boy

मेरठ: युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी दो नाबालिग सगी बहनें, थाने पहुंचकर बोलीं...

Thu, 08 Apr 2021 11:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 08 Apr 2021 11:05 AM IST
सार

  • मेरठ में सामने आया प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला
  • दो नाबालिग सगी बहनें युवक से शादी करने की जिद पर अड़ीं

विज्ञापन
Meerut News: two sisters want to marry one boy
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में प्रेम प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है। गंगानगर क्षेत्र में दो बहनों ने बुधवार को गंगानगर थाने पहुंचकर एक ही युवक से शादी करवाने की मांग की। दोनों बहनें नाबालिग हैं। उनकी इस जिद से पुलिस भी हैरान रह गई। उन्होंने काफी प्रयास कर दोनों बहनों को समझाया और फिर परिजनों के साथ भेजा।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र निवासी दो बहनों ने थाने पर पहुंचकर बताया कि वे एक ही युवक से प्रेम करती हैं और उसी से शादी करना चाहती हैं। परिजन इसकी स्वीकृति नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने काफी देर तक दोनों को समझाने का प्रयास किया। किशोरियों ने कहा कि मांग पूरी ना होने पर वह कोई भी कदम उठा सकती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना : अधिक प्रभावित कुछ क्षेत्रों में लगाया जा सकता है रात्रि कर्फ्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के न मानने पर परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस और परिजनों के काफी देर तक समझाने के बाद दोनों घर जाने के लिए मान गईं। पुलिस ने बताया कि एक किशोरी का युवक के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। वह उससे शादी करना चाहती है। दूसरी किशोरी ने परिजनों के बजाय बहन के साथ रहने की इच्छा जताई। शाम के समय दोनों किशोरी अपने घर चली गईं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed