फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News : night curfew may be imposed in some areas more affected by corona

मेरठ में कोरोना : अधिक प्रभावित कुछ क्षेत्रों में लगाया जा सकता है रात्रि कर्फ्यू 

Thu, 08 Apr 2021 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
 अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Apr 2021 05:40 AM IST
सार

  • आज बैठक कर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लेंगे निर्णय 

विज्ञापन
Meerut News : night curfew may be imposed in some areas more affected by corona
रात का कर्फ्यू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू लगाया जा सकता है, जहां संक्रमण बहुत ज़्यादा और तेज़ी से फैल रहा है। इस सम्बंध में गुरुवार को पुलिस और प्रशानिक अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें आगे क्या प्रक्रिया अपनाई जाए, इस पर निर्णय लेना है। 

विज्ञापन


कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे जिले में तो रात्रि कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। लेकिन, कुछ ऐसे इलाकों में जहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है,वहां इस बारे में कुछ निर्णय लिया जा सकता है। इस संबंध में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होगी, उसके बाद ही कुछ तय किया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बात की और निर्देश दिए कि वे अपने अपने जिले में अपने स्तर पर वहां की स्थिति को देखकर रात्रि कर्फ्यू के संबंध में निर्णय ले सकते हैं। उन जिलों के स्थानीय प्रशासन को रात्रि कर्फ्यू लगाने के लिए अधिकृत किया जा रहा है,  जहाँ 500 से ज्यादा केस हैं और रोज 100 नए केस आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed