फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two more cases including gangster case registered against Amit Marinda and 12 others, one arrested

अमित मरिंडा समेत 12 के खिलाफ गैंगस्टर समेत दो केस और दर्ज, एक गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Two more cases including gangster case registered against Amit Marinda and 12 others, one arrested
नौचंदी पुलिस की हिरासत सत में गैंगस्टर का आरोपी।
मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी के आदेश पर नौचंदी और मेडिकल थाने में अमित मरिंडा समेत 12 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर व अन्य धाराओं में दो केस दर्ज किए गए हैं। आरोपियों पर मकान और भूमि पर कब्जा करना, हथियारों की सप्लाई, रंगदारी, जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने एक आरोपी विश्वास त्यागी निवासी शरेगढ़ी राजनगर काॅलोनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शास्त्रीनगर सेक्टर नौ निवासी अमित मरिंडा, अंसल टाउन पल्लवपुरम निवासी शैलेंद्र कुमार, शास्त्रीनगर एल. ब्लाक निवासी अक्षय कुमार, सोमदत्त सिटी निवासी मुकुल सैनी, शास्त्रीनगर निवासी नीरज शर्मा उर्फ टिल्लू शर्मा, सेक्टर 15 शास्त्रीनगर निवासी मोनू हाइडिल, कांति त्यागी, जोन उर्फ राकी, विश्वास त्यागी, विशाल मलिक, गौरव तेवतिया, चीनू उर्फ कुलदीप के खिलाफ गंभीर नौचंदी गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम दिया करते थे। पिछले साल सितंबर माह में इन्होंने सेंट्रल मार्केट में मकान पर कब्जा करने को लेकर गोली चलाई थी, इस मामले में टिल्लू शर्मा को जेल भेजा गया था, वह जमानत पर छुटकर आ गया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अमित मरिंडा और उसके साथी वंश सचदेवा वर्तमान में बंगलुरु जेल में बंद है। बेंगलरु के व्यापारी से लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर अमित मरिंडा और उसके गैंग ने रंगदारी मांगी थी। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

------
गोसेवक ने दर्ज कराया केस
किठौर के गांव माछरा कासमपुर के रहने वाले मयंक त्यागी ने मेडिकल थाने में हिस्ट्रीशीटर अमित मरिंडा, मुकुल सैनी, जतिन तेवतिया, वंश सचदेवा, माेनू हाइडिल, अजय गुर्जर, हेमकुमारी और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मयंक त्यागी ने बताया कि वह गोसेवा करता है। उन्हें अमित मरिंडा से जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article