फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two Madhya Pradesh businessmen duped of Rs 60 lakh

Meerut News: मध्यप्रदेश के दो व्यापारियों से 60 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 22 Jan 2026 10:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 22 Jan 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two Madhya Pradesh businessmen duped of Rs 60 lakh
स्कूटी की एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगा, मेरठ केे दो और बरेली का एक आरोपी शामिल
विज्ञापन

-पुलिस ने दबिश दी लेकिन मिले नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मध्यप्रदेश के भिंड रेखानगर निवासी दो व्यापारियों से मेरठ के तीन लोगों ने 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने व्यापारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी व माल देने का झांसा दिया और रुपया हड़प लिए।
मध्यप्रदेश निवासी भोपाल सिंह जादौन और श्रीकांत ने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटी कंपनी की एजेंसी का विज्ञापन देखा। उन्होंने दिए नंबर पर बातचीत की। मेरठ के ग्राम अलीपुर निवासी जावेद, इस्तकार और बरेली निवासी साजिद खान ने उन्हें स्कूटी की एजेंसी व स्कूटी देने के नाम पर 60 लाख रुपये मांगे। दो माह पहले उन्होंने यह रुपया आनलाइन दो बार में बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि रुपया भेजने के बाद भी आरोपियों ने कोई माल नहीं भेजा तो उन्होंने उनसे संपर्क किया। आरोपी बहाना बनाने लगे। फिर मोबाइल रिसीव करना भी बंद कर दिया। दोनों व्यापारियों ने लोहियानगर थाने आकर शिकायत की तो पुलिस ने दिए गए पते पर छापा मारा लेकिन तीनों आरोपी फरार चल रहे है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article