फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two groups of students got sticks firing

छात्रों के दो गुटों में लाठी-डंडे चले, फायरिंग

Sat, 18 Jan 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
two groups of students got sticks firing
दौराला। सकौती मिल बाजार में शुक्रवार देर शाम दो छात्र गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक गुट ने फायरिंग की, जिस पर बाजार में दहशत फैल गई। व्यापारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र गुट भाग निकले।
विज्ञापन

सकौती बाजार में ट्यूशन से लौट रहे दो छात्र गुटों में शुक्रवार को कहासुनी हो गई। बताया कि छात्र गुट पीरपुर व मंडौरा गांव से ठाकुर एवं गुर्जर समाज से थे। दोनों छात्र गुटों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक गुट के छात्र ने फायरिंग कर दी। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई और व्यापारियों में दहशत फैल गई। जिस जगह घटना हुई वहां के व्यापारियों ने कुछ देर के लिए प्रतिष्ठान बंद कर दिए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले और मामले की जानकारी दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों छात्र गुट वहां से भाग निकले। पुलिस छात्रों की जानकारी हासिल करने में जुट गई है। व्यापारियों का कहना है कि आए दिन छात्र गुटों में यहां संघर्ष होता रहता है। किसी दिन कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। उन्होंने ऐसे छात्रों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी छात्रों की तलाश में पीरपुर व मंडौरा गांव में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed