{"_id":"6987a96b305188b1f80edcbc","slug":"two-groups-exchanged-abusive-language-in-sadhunagar-video-goes-viral-on-social-media-meerut-news-c-72-1-mct1011-148478-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: साधुनगर में दो पक्षों में गाली-गलौज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: साधुनगर में दो पक्षों में गाली-गलौज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के साधु नगर निवासी एक बुजुर्ग महिला विमला ने पड़ोसी महिला पर अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। पड़ोसी महिला द्वारा गाली गलौज करने की घटना मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी।
साधुनगर निवासी विमला ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला और उसका परिवार काफी समय परेशान कर रहा है। पड़ोसी महिला रोजाना घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज करती है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाती है। विमला अपनी नातिन के साथ घर के बाहर खड़ी थीं। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाली महिला गाली गलौज करते हुए आ गई।
विमला ने महिला की हरकतों का विरोध किया इस पर महिला ने ईंट उठाकर मारने का प्रयास किया। मौके पर जमा अन्य महिलाओं ने किसी तरह मामले को शांत किया। महिला द्वारा विमला को गाली देने की घटना उनके मकान पर लगे कैमरे में कैद हो गई। शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है की तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच का कार्रवाई की जा रही है।