{"_id":"5a97cc464f1c1b013e8b4ba1","slug":"two-girls-are-mutual-love-marriage-insistence-ruckus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो सहेलियों को हुआ आपस में प्यार, शादी करने की जिद पर अड़ी, बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सहेलियों को हुआ आपस में प्यार, शादी करने की जिद पर अड़ी, बखेड़ा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां दो सहेलियों को आपस में प्यार हो गया। दोनों पहले घर से गायब हुई और अब एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई हैं। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
यूपी के मेरठ शहर में दो दिन पूर्व घर से गायब हुई दो युवतियां घर लौट आई। बुधवार रात को दोनों एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गई। मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों के सख्ती करने पर वे जान देने की धमकी देने लगी। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत किया।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में ये दोनों युवतियां पड़ोस में ही रहती हैं। सालों से एक साथ रही। साथ खेली और बड़ी हुई। जिस कारण दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व दोनों युवतियां अपने घर से गायब हो गई थी। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। दोनों के परिजन उन्हें तलाश रहे थे। बुधवार शाम को दोनों घर वापस आ गई।
विज्ञापन
पढ़ें : सपना चौधरी की इन तस्वीरों ने Facebook पर मचाया धमाल, आप भी देखिए
फाइल फोटो
इसके बाद दोनों के परिजनों ने इन पर कुछ सख्ती की तो उन्होंने बखेड़ा कर दिया। दोनों ने कहा कि वे एक दूसरे के बिना नहीं रह सकती। वे एक दूसरे से शादी की जिद पर अड़ गई। मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों के समझाने पर भी वे मानने को तैयार नहीं थी। सख्ती करने पर जान देने की धमकी देने लगी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। यूपी 100 और समर गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन, पुलिस और मोहल्ले वालों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/