फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two farmers returning with sugarcane died after being buried under a tractor

गन्ना डालकर लौट रहे दो किसानों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत

Sat, 05 Dec 2020 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two farmers returning with sugarcane died after being buried under a tractor
गन्ना डालकर लौट रहे दो किसानों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार तड़के हुए अलग-अलग सड़क हादसों में ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो किसानों की मौत हो गई। दोनों ही गन्ना डालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिए।
सरधना क्षेत्र के गांव बपारसी निवासी ललित (27) पुत्र निरंजन बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे मुल्हैडा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ने डालकर घर लौट रहा था। बीच रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से ललित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

उधर, अटेरना गांव निवासी मानसिंह उर्फ मान्ने (55) पुत्र प्रह्लाद सिंह बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ने लादकर दौराला चीनी मिल गया था। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे मिलक-कुलंजन रजबहा पटरी मार्ग से लौट रहा था। गांव कुलंजन के निकट ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से मानसिंह की मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed